‘युरोप रशिया को लोकतंत्र का पाठ ना सिखाएँ’ : राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा कड़ी आलोचना

मॉस्को: ‘युरोपीय संसद द्वारा किया गया रशियाविरोधी प्रस्ताव यह दिखा रहा है कि पश्‍चिमी समाज में लोकतंत्र की संकल्पना का कैसे अवमूल्यांकन हुआ है| इसलिए युरोप हमें लोकतंत्र का पाठ ना सिखाएँ’ ऐसी कड़ी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने की है| बुधवार को युरोपिय संसद द्वारा ‘इर्न्फोमेशन वॉरफेअर’ का इल्ज़ाम लगाकर रशिया के विरोध में, युरोप को तहसनहस करने की साज़िश रशिया ने की होने का दावा करनेवाला प्रस्ताव मंजूर किया| इस पर रशिया से तीखी प्रतिक्रिया आयी है|

लोकतंत्रबुधवार को युरोपिय संसद में, पोलंड की संसद सदस्या ऐना फोतिगा द्वारा बनाया गया रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया| इस रिपोर्ट में, रशिया ने युरोप में ‘प्रपोगंडा वॉरफेअर’ शुरू किया होने का और घबराहट का माहौल बनाकर युरोप के दो टुकड़े करने की साजिश रची होने का दावा किया गया है| यह रिपोर्ट पारित करते समय संसद में किये गए प्रस्ताव में, रशियन मीड़िया की आलोचना करते हुए उसकी बराबरी ‘आयएस’ जैसे आतंकवादी संघठन के साथ की गई| संसद में यह प्रस्ताव 304 बनाम 179 वोटों से पारित हुआ|

इस प्रस्ताव पर रशिया से तीखी प्रतिक्रिया आयी है| राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया दी। ‘युरोपीय संसद का यह प्रस्ताव यानी पश्‍चिमी समाज में लोकतंत्र का कितना अवमूल्यांकन हुआ है, इस बात की जितीजागती मिसाल है| यदि यह प्रस्ताव संसद ने पारित किया, तो लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में युरोप की राजनीतिक संवदेनशीलता कितनी गिरी हुई है, यह स्पष्ट होता है| युरोपीय संसद सदस्य किसी भी समस्या का हल निकालते समय हमेशा निर्बंधों की नीति का इस्तेमाल करते हैं, यह बिल्कुल गलत बात है, ऐसे तीखे शब्दों में पुतिन ने युरोपीय संसद को खरी खरी सुनायी।

लोकतंत्रयुरोप के लोकतांत्रिक मूल्यों की आलोचना करते हुए पुतिन ने, युरोपीय देश रशिया को लोकतंत्र का पाठ ना पढाएँ, ऐसी चेतावनी दी| इसके अलावा, रशिया के ‘प्रपोगंडा वॉर’ का जवाब देने के नतीजे कड़े निर्बधों के रूप में सामने नहीं आयेंगे, ऐसी चेतावनी भी दी| पुतिन ने आगे कहा कि युरोपीय संसद ने जिस रशियन मीडिया पर इल्ज़ाम लगाये हैं, उन मीडिया के पत्रकारों का मैं शुक्रिया अदा करता हूँ| युरोपिय संसद के प्रस्ताव में ‘आरटी’ और ‘स्पुटनिक’ इस रशियन मीडिया को लक्ष्य बनाया गया है| उनके द्वारा युरोप में ‘झूठीं न्यूज’ और रिपोर्ट प्रकाशित किये जाते होने का दावा किया गया है|

युरोपीय संसद में रखे गए इस रिपोर्ट से पहले, ब्रिटन में भी ‘हेन्री जैक्सन सोसायटी’ नाम के गुट ने रशियाविरोधी रिपोर्ट बनाया है| इस रिपोर्ट में, रशिया से संबंध रखनेवाले और रशिया का समर्थन करनेवाले ब्रिटीश नेता को लक्ष्य करने का सुझाव दिया गया था| इसमें ब्रिटन की ‘युके इंडिपेंडन्स पार्टी’ के नेता निगेल फैराज तथा जॉर्ज गॅलोवे का जिक्र किया गया है|

इससे पहले युरोपीय महासंघ तथा महासंघ के सदस्य देशों में कई एजन्सियों ने, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने, युरोप में आक्रामक और दाहिनी विचारधारा के राजकीय गुटों को समर्थन देने की और युरोप के टुकडे करने की योजना बनायी होने का दावा किया था| लेकिन रशिया ने इन सभी इल्ज़ामों का साफ शब्दों में इन्कार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.