यूरोपिय देश व्यापार के लिए अमरिका या ईरान में से एक का चयन करें – अमरिका की कडी चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमनामा – यूरोपिय देशों के व्यापार के लिए अमरिका या ईरान में से एक का चयन करना होगा, यह इशारा अमरिका ने दिया है| अमरिका ने ईरान के लिए नियुक्त किए विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हूक ने बहारिन के ‘मनामा’ में वार्तापरिषद में यह चेतावनी दी| यूरोपिय देशों ने ईरान के साथ व्यापार करने के लिए ‘इन्स्टेक्स’ नाम से अलग यंत्रणा कार्यान्वित की है और यूरोपिय महासंघ के सभी सदस्य देश इस यंत्रणा का इस्तेमाल कर सकते है, यह घोषित भी किया है| इस ऐलान के बाद अमरिका ने ईरान के साथ हो रहे व्यापार के मुद्दे पर महासंघ के सदस्य देशों को यह इशारा दिया है|

वर्ष २०१५ में पश्‍चिमी देशों ने ईरान के साथ किया परमाणु समझौता खतरें में होने की बात ईरान कह रहा है| अमरिका ने इस समझौते से पीछे हटकर ईरान पर कडे प्रतिबंध लगाए है| साथ ही अपने परमाणु केंद्र में संवर्धित युरेनियम की तादाद बढाने की कोशिश में होनेवाले ईरान पर लष्करी कार्रवाई होगी, यह धमकी भी अमरिका और इस्रायल दे रहे है| सौदी अरब और सौदी के खाडी क्षेत्र के मित्रदेश ईरान के विरोध में लष्करी कार्रवाई के लिए ‘लॉबिंग’ कर रहे है| ऐसी स्थिति में फ्रान्स और जर्मनी यह यूरोपिय महासंघ के प्रमुख देश ईरान के पक्ष में खडे हुए है| अमरिकी प्रतिबंधों का अडंगा पार करके ईरान के साथ आर्थिक व्यवहार पूरे करने करने के लिए यूरोपिय महासंघ ने ‘आईएनएसटीईएक्स-इन्स्टेक्स’ यह नई प्रणाली विकसित की है| इसके बाद अमरिका ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज की है|

अमरिका ने ईरान के लिए नियुक्त किए विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हूक ने ईरान के साथ व्यवहार करने के लिए बनाई नई यंत्रणा के गंभीर परीणाम होंगे, यह एहसास यूरोपिय देशों को दिलाया है| व्यापार के लिए अमरिका या ईरान में से एक का चयन करें, यह इशारा हूक ने दिया है| इतना ही नही, बल्कि ईरान यह यूरोपिय कंपनियों का सबसे बडा व्यापारी भागीदार देश नही है| ईरान से भी अधिक यूरोपिय कंपनियां कझाकस्तान के साथ ज्यादा व्यापार करते है, इसकी भी याद हूक ने दिलाई है| वही, दुसरी ओर यूरोपियन कंपनिया अमरिका के साथ काफी बडी तादाद में व्यवहार कर रही है, इस वजह से निर्णय करना यूरोपियों देशों के लिए कठिन नही होगा, यह सूचक बयान भी ब्रायन हूक ने किया है|

इस दौरान अमरिका और यूरोपिय महासंघ में पहले ही व्यापारी विवाद शुरू होने से दोनों पक्ष में तनाव काफी हद तक बढ चुका है| ऐसे में अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों को यूरोपिय महासंघ ने विरोध किया है और इससे अमरिका के गुस्से में बढावा होता दिख रहा है| ऐसी स्थिति में ‘इन्स्टेक्स’ जैसी यंत्रणा कार्यान्वित करके यूरोपिय महासंघ ने अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों को चुनौती दी है, यह दिखाई देता है| इसपर ट्रम्प प्रशासन की कडी प्रतिक्रिया दर्ज होना मुमकिन है|

यूरोपिय महासंघ ईरान के लिए अमरिका की नाराजगी स्वीकारने के लिए तैयार है, फिर भी इससे ईरान को संतोष नही है| यूरोपिय देश परमाणु समझौता बचाने के लिए जरूरी कोशिश नही कर रहे है, यह शिकायत ईरान ने की है| परमाणु समझौता बचाने का आखिरी अवसर यूरोपिय देशों के सामने है, यह निर्णायक ईशारा भी ईरान ने दिया है| इसके लिए यूरोपिय देशों की गतिविधियां तेज हुई है और ‘इन्स्टेक्स’ कार्यान्वित करके यूरोपिय महासंघ ईरान को शांत करने की और एक कोशिश कते दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.