यूरोप कोरोना व्हायरस की महामारी का केंद्र बना है – जागतिक स्वास्थ्य संगठन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेनीवा/रोम/माद्रिद – यूरोप अबकोरोना व्हायरसकी जागतिक महामारी का केंद्र बन चुका है, यह दावा जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने किया है| इस महामारी का बढता प्रभाव रोकने के लिए आक्रामक प्रावधान करें, यह सलाह देने के साथ ही यह महामारी और फैले ना, इसका ध्यान रखें, यह इशारा भी स्वास्थ्य संगठन ने दिया है| यूरोप में ३० से भी अधिक देशों में कोरोना व्हायरस की महामारी फैली है और इसमें करीबन डेढ हजार लोगों की मौत होने की बात सामने आयी है

दिसंबर महीने के आखिर में चीन से फैलना शुरू हुएकोरोना व्हायरसकी महामारी ने यूरोपिय देशों में कोहराम मचाना शुरू किया है| पीछले कुछ दिनों में चीन में इस महामारी के मरीज और हो रही मौत की संख्या ध्यान आकर्षित हो इस तरह से कम हुई है और ऐसे में यूरोपिय देशों में यह आंकडें काफी तेज गति से बढ रहे है| यूरोप के इटली, स्पेन, फ्रान्स, जर्मनी, स्वित्जर्लैंड में इस महामारी का प्रभाव ज्यादा देखा गया है| इटली में कोरोना के मरीजों की संख्या १७ हजार तक जा पहुंची है और लगभग ,३०० लोगों की मौत हुई है| इनमें से २५० लोगों की मौत मात्र पीछले २४ घंटों में हुई है|  

इटली के अलावा स्पेन में भी कोरोना व्हायरस का फैलाव तेज हो रहा है और स्पेन सरकार नेइमर्जन्सीजारी करने का ऐलान किया है| यह ऐलान करते समय देश के अधिकांश प्रांतों में रोज के व्यवहार, यात्रा एवं यातायात बंद की गई है और सेना की तैनाती की गई है| स्पेन में चार हजार से भी अधिक लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है और १२० लोगों की मौत भी हुई है| फ्रान्स और जर्मनी में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या तीन हजार से भी अधिक हुई है|

फ्रान्सने देश की सभी शिक्षा संस्था बंद रखने का निर्णय किया है और राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने जल्द ही अगले स्तर के प्रावधान घोषित करने के संकेत दिए है| इटली, डेन्मार्क और स्पेन के अलावा नॉर्वे ने भी लॉकडाउन का ऐलान किया है और शांति के दौरान किया गया यह निर्णय सबसे बडा और अहम होने की बात स्पष्ट की है| यूरोप के अधिकांश देशों ने अपनी सरहदें बंद करने का निर्णय भी किया है और हवाई यातायात पर भी प्रतिबंध घोषित किए है|

इसी बीच, यूरोपियन महासंघ ने कोरोना व्हायरस का मुकाबला करने के लिए जल्द ही अतिरिक्त नीधि का प्रावधान करने के संकेत दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.