यूरोप में आक्रामक गटो के वर्चस्व की वजह से महासंघ गिर सकता है – फ्रेंच मंत्री का दावा

पैरिस: यूरोपीय महासंघ के सदस्य देशों में महासंघ को तथा शरणार्थियों को विरोध करनेवाले आक्रामक दक्षिणी विचारधारा के गट का वर्चस्व बढ़ रहा है। इस गट को रोकने के साथ महासंघ के भविष्य के बारे में निश्चित भूमिका नहीं ली है। तथा महासंघ गिर सकता है, ऐसा दावा फ्रान्स के यूरोपियन अफेयर्स विभाग के मंत्री नथाली लुईझु ने किया है। तथा यूरोपीय संसद के अग्रणी सदस्य मैनफ्रेड वेबर ने यूरोप के पारंपारिक राजनैतिक दलों को कडे विचारधारा की राजनैतिक संगठन को रोकना मुमकिन नही, यह वास्तव होने की बात सूचित की है।

यूरोप, आक्रामक गटो, वर्चस्व, वजह, महासंघ, गिर सकता, फ्रेंच मंत्री, दावा, पैरिस, यूरोपीय संसदपिछले ८ महीनों में यूरोपीय संसद के चुनाव होने वाले हैं और यूरोप में राजनीतिक वातावरण बिगड़ा हुआ है। शरणार्थियों के झुंड, ब्रेग्जिट, आर्थिक नियंत्रण जैसे मुद्दे इस चुनाव में केंद्र स्थान पर रहने के संकेत मिल रहे हैं। चुनाव से पहले यूरोप में दाहिने आक्रामक विचारधारा के गटो की साथ आने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जिसमें हंगेरी, इटली, ऑस्ट्रिया, पोलैंड में सत्ताधारी सल्तनत के साथ रोमानिया झेक रिपब्लिक, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी इन देशों में राजनीतिक दलों का समावेश है।

दक्षिणी विचारधारा के गटों की एकजुट एवं उन्हें यूरोपीय जनता से मिलने वाला बढ़ता समर्थन इसकी वजह से महासंघ में परंपरागत एवं उदारमतवादी राजनीतिक दलों में अस्वस्थता निर्माण हुई है। फ्रांस के मंत्री नथाली लुईझु इनके विधान से यह समस्या सामने आ रही है। यूरोपीय महासंघ का निर्माण यह अत्यंत महत्वकांक्षी योजना होने का दावा करके उन्होंने फिलहाल यूरोपीय देशों में इस बारे में अपनापन की भावना न रहने की नाराजगी व्यक्त की है।

महासंघ का भाग न होने वाले लगभग १० देश आज भी महासंघ में आने के लिए तड़प रहे हैं। यूरोप के बाहरी हजारों व्यक्ति वहां आने के लिए जान खतरे में डाल रहे हैं, ऐसा कहकर उन्होंने महासंघ का महत्व रेखांकित करने का प्रयत्न किया है। फ्रेंच मंत्रि दक्षिणी विचारधारा के गट की आलोचना कर रहे है, उसी समय यूरोपीय संसद के जर्मन सदस्य मैनफ्रेड वेबर ने इसका विरोध किया है।

यूरोप की पहचान यह मुद्दा आनेवाले वर्ष के संसदीय चुनाव में महत्वपूर्ण होगा और दक्षिणी गटो को मिलने वाला समर्थन इस वर्ष में लगातार बढ़ता जा रहा है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, ऐसा वेबर ने कहा है। यूरोप में पारंपरिक एवं उदारमतवादी गटो को जो कुछ लग रहा है, वह वास्तव है, ऐसा वेबर ने सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.