‘फ्लोरेंस’ चक्रवात की पृष्ठभूमि पर अमरिका की राजधानी वॉशिंग्टन के साथ साथ चार प्रान्तों में इमर्जन्सी घोषित

वॉशिंग्टन – अटलांटिक महासागर में सक्रिय हुआ ‘फ्लोरेंस’ चक्रवात आने वाले २४ घंटों में अमरिका के पूर्वी इलाके में पहुँचने की चेतावनी दी गई है और राजधानी वॉशिंग्टन के साथ साथ चार प्रान्तों में इमर्जन्सी की घोषणा की गई है। २२५ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से बहने वाली हवाओं के साथ आने वाला यह चक्रवात पिछले तीन दशकों में सबसे बड़ा चक्रवात साबित होगा, ऐसा संकेत हवामान विशेषज्ञों ने दिया है और लगभग १५ लाख नागरिकों को स्थानांतरित करने की मुहीम शुरू की गई है। इस चक्रवात का मुकाबला करने के लिए अमरिका की नौसेना ने अपने तीन विमान वाहक युद्धपोतों के साथ साथ ३० युद्धपोत वर्जिनिया और पूर्वी तट पर तैनात किए हैं।

चक्रवात, इमर्जन्सी, फ्लोरेंस, युद्धपोत, नौसेना, तैनात, अमरिका, इस्राइल

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने एक के बाद एक छह ट्वीट करके ‘फ्लोरेंस’ यह पिछले कुछ सालों का सबसे सामर्थ्यशाली चक्रवात होगा, इसका एहसास कराया है। उसी समय चक्रवात में पीड़ित होने वाले प्रान्तों के लिए आपत्काल निधि उपलब्ध कराके दिया है और अमरिकी जनता की सुरक्षितता को सर्वोच्च प्राधान्य दिया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया है। ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लोरेंस चक्रवात से अमरिकी अर्थव्यवस्था को लगभग ३० अरब डॉलर्स का नुकसान हो सकता है, ऐसा अनुमान लगाया है।

वर्तमान में ‘कैटेगरी ४’ प्रकार का फ्लोरेंस गुरुवार तक अधिक गतिमान और प्रलयकारी बनकर भयंकर विनाश कर सकता है, ऐसी चेतावनी दी गई है। गुरवार को पूर्वी तट पर स्थित ‘साउथ कैरोलिना’ और ‘नार्थ कैरोलिना’ प्रान्तों में फ्लोरेंस पहुँचने वाला है, यह जानकारी हवामान विशेषज्ञों ने दी है। ‘साउथ कैरोलिना’ के साथ साथ ‘नॉर्थ कैरोलिना’, ‘वर्जिनिया’ और ‘मेरीलैंड’ और ‘वॉशिंग्टन डीसी’ में भी इमर्जन्सी घोषित की गई है।

चक्रवात, इमर्जन्सी, फ्लोरेंस, युद्धपोत, नौसेना, तैनात, अमरिका, इस्राइल

साउथ कैरोलिना तट इलाके में लगभग दस लाख नागरिकों का वास्तव्य है और इन नागरिकों को तत्काल स्थलांतरित होने के आदेश दिए गए हैं। फ्लोरेंस चक्रवात की पृष्ठभूमि पर नॉर्थ कैरोलिना के लगभग तीन लाख नागरिक और वर्जिनिया के ढाई लाख नागरिकों को स्थलांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तट के कुछ हिस्सों में बरसात शुरू हुई है और चक्रवात की वजह से कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो सकती है, ऐसी चेतावनी दी गई है।

अमरिकी रक्षा बलों ने भी फ्लोरेंस का मुकाबला करने के लिए जोरदार तैयारियां शुरू की हैं और लगभग ७५० सैनिकों की टुकड़ी नॉर्थ कैरोलिना में तैनात की गई है। स्थानीय जनता का स्थलांतर, बचावकार्य, अत्यावश्यक सामग्री का बटवारा इसके लिए केंद्र और राज्य प्रशासन को सहायता करने की जिम्मेदारी इस टुकड़ी पर सौंपी गई है। अमरिकी नौसेना ने अपने लगभग ३० युद्धपोत फ्लोरेंस से नुकसान होने वाले पूर्वी तट पर तैनात किए हैं। उसमें युएसएस अब्राहम लिंकन, युएसएस गेरार्ड फोर्ड, युएसएस एच. डब्ल्यू. बुश और युएसएस हैरी ट्रूमैन इन विमान वाहक युद्धपोतों का समावेश है।

इसके पहले सन १९५४ में नॉर्थ कैरोलिना प्रान्त को ‘हैजेल’ चक्रवात ने दिए झटके से १५ हजार से अधिक इमारतें और घर ध्वस्त हुए थे। २०० किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक तेजी से आए इस चक्रवात ने १९ लोगों की जान ली थी।

‘फ्लोरेंस’ चक्रवात के खिलाफ प्रार्थना का सुरक्षा कवच निर्माण किया जाए – ख्रिश्चन नेता ‘पैट रॉबर्टसन’ का अमरिकी जनता को आवाहन

वर्जिनिया – अमरिका के पूर्वी तट पर टकराने वाले ‘फ्लोरेंस’ चक्रवात के खिलाफ ‘शील्ड ऑफ़ प्रोटेक्शन’ अर्थात प्रार्थना का सुरक्षा कवच निर्माण करें, ऐसा आवाहन परम्परावादी ख्रिस्ती नेता ‘पॅट रॉबर्टसन’ ने किया है। अपने समर्थकों को यह आवाहन करते समय उन्होंने पवित्र बायबल की ‘सी ऑफ़ गैलिली’ की घटना का प्रमाण दिया है।

येश्यु ख्रिस्त ने इस्राइल के पास स्थित ‘सी ऑफ़ गैलिली’ में पाई जाने वाली लहरें और तूफानों को अपनी आज्ञा से रोका था, ऐसा बायबल में लिखा है। मेरे समर्थक अटलांटिक महासागर के सामने हाथ करके ‘बायबल’ की इस कथा का मेरे साथ वचन करें और फ्लोरेंस के खिलाफ सुरक्षा ढाल खड़ी करें, ऐसा सन्देश रॉबर्टसन ने दिया है। इसके पहले प्रार्थना के बलबूते पर निर्माण किए शील्ड ऑफ़ प्रोटेक्शन ने चक्रवात का रास्ता बदला था। ऐसा दावा भी रॉबर्टसन ने टीवी चैनल पर किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.