‘नाटो’ की अहमियत कम समझने की गलती ना करें – जर्मनी ने दिया फ्रान्स को इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबर्लिन: ‘आप यदि नाटो को कम समझने की कोशिश कर रहे है तो वह आपकी बडी गलती साबित होगी| अमरिका की सहायता के बिना जर्मनी या यूरोप में से कोई भी प्रभावी तरिके से आपकी रक्षा नही कर सकेंगे, इन शब्दों में जर्मनी की के विदेशमंत्री हैको मास ने नाटोके मुद्दे पर फ्रान्स को करारा इशारा दिया| फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने हाल ही में नाटो पर आलोचना की थी| इस पर जर्मनी ने यह जवाब दिया दिख रहा है|

फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने पिछले हफ्ते में दिए एक मुलाकात के दौरान नाटोयह संगठन ब्रेन डेडहोेन का बयान दिया था| उनके इस बयान पर नाटो के साथ जर्मन चान्सेलर ने कडी नाराजगी व्यक्त की थी| अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने भी मैक्रॉन के कान खिंचे थे| इसी बीच रशिया ने फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष की सराहना की थी| जर्मन विदेशमंत्री ने इस बारे में बयान करके जर्मनी की नाराजगी फिर से व्यक्त की है|

फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष ने यूरोप की रक्षा क्षमता बढाने संबंधी किए जिक्र का जर्मन विदेशमंत्री ने समर्थन किया| इसी के लिए जर्मनी और फ्रान्स एक होकर कोशिश कर रहे है, यह एहसास दिला रहे है| पर, यूरोपिय महासंघ और नाटो को एक दुसरे के विरोध में खडा करने की कोशिश गलत होने की चेतावनी विदेशमंत्री मास ने दी है|

हमें मजबूत और सार्वभूम यूरोप की आवश्यकता है| पर, यह यूरोप ताकतवर नाटो का हिस्सा रहेगा| इसका इस्तेमाल नाटो को विकल्प के तौर करना मुमकिन नही होगा, यह बात जर्मन विदेशमंत्री हैको मास ने स्पष्ट की| फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने पिछले वर्ष भी यूरोपियन सेनाके विषय में अपनी भूमिका रखते समय नाटो की अहमियत कम करने की कोशिश की थी| इसपर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कडी नाराजगी व्यक्त करते समय यह जिक्र अपमानजनक होने की बात कही थी|

यूरोपिय महासंघ पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्र सेना के निर्माण की कोशिश कर रहा है| इसके लिए पिछळे वर्ष बडा आर्थिक प्रावधान और निती तय करने का ऐलान किया गया था| इसके लिए जर्मनी और फ्रान्स ने पहल की है और ब्रिटेन समेत अन्य कुछ देश इसे तीव्र विरोध कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.