अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापारयुद्ध के इशारे पर तीव्र प्रतिक्रिया

वॉशिंगटन / ब्रूसेल्स / बीजिंग: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लोहा एवं एलुमिनियम के आयात पर कर जारी करने की घोषणा करके, व्यापारयुद्ध का खुला इशारा दिया है। ट्रम्प के इशारे पर दुनियाभर से तीव्र प्रतिक्रिया आ रही है और अमरिका को मुंहतोड़ प्रत्युत्तर देने का इशारा चीन यूरोपीय महासंघ एवं कॅनडा से लिया जा रहा है। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यापारयुद्ध भड़कने का डर वित्ततज्ञ एवं विश्लेषकों से व्यक्त किया जा रहा है।

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने गुरुवार रात अमरीका लोहा एवं एल्युमीनियम के आयात कर बढ़ाकर लगाएगा, ऐसी घोषणा की थी। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के घोषणा के अनुसार लोहे के आयात पर २५ फ़ीसदी तथा एलुमिनियम के आयात पर १० फ़ीसदी कर जारी किया जाने वाला है। पिछले हफ्ते में अमरिका के व्यापार विभाग ने राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से आयात करने की सिफारिश करने की बात सामने आयी थी। ट्रम्प ने अपने राष्ट्राध्यक्ष पद के प्रचार के दौरान तथा उसके बाद आयत कर लगाने की कारवाइ  का समर्थन किया था।

शुक्रवार की सुबह अमरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट करके अमरिका के स्पष्ट तौर पर व्यापारयुद्ध में उतरने की घोषणा की है। अमरिका जिस प्रमुख देशों के साथ व्यापार कर रहा है, उनके साथ व्यवहारों में अमरिका को अब्जो डॉलर का नुकसान हो रहा है। व्यापारयुद्ध अच्छा होता है और उसे आसानी से जीता जा सकता है। अमरिका को किसी देश के साथ व्यापार में सौ अब्ज डॉलर्स का नुकसान हो रहा है और अगर देश को फायदा हो तो ऐसे देश के साथ व्यापार बंद करना है। उसमें अमरिका ही विजय होगी, यह बहुत आसान है, ऐसे शब्दों में ट्रम्प ने अमरिका ने व्यापार युद्ध शुरू करने की बात सूचित की है।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के व्यापार युद्ध के इशारे पर दुनिया भर से तीव्र प्रतिक्रिया आ रही है। दुनियाभर में हरएक देश ने अगर अमरिका की तरह व्यवहार करना सोचा तो उसका अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अत्यंत गंभीर परिणाम होंगे, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय ने इशारा दिया है।   युरोपीय महासंघ के प्रमुख जीन क्लॉड जंकर ने अमरिका की कारवाइ के बाद यूरोप स्वस्थ नहीं बैठेगा और उन्हें वैसे ही प्रत्युत्तर देने की तैयारी शुरू की है, ऐसे शब्दों में सूचित किया है।

कॅनडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुड्यु ने अमरिकी राष्ट्रपति के निर्णय पर नाराजगी व्यक्त की है और कॅनडा के उद्योग क्षेत्र की रक्षा करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, ऐसा भरोसा  दिलाया   है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अमरिकी राष्ट्रपति की कारवाइ  का अमरिकी वित्त व्यवस्था के साथ प्रमुख देशों के व्यापार पर विपरीत प्रभाव होंगे, ऐसा इशारा दिया है। तथा जागतिक व्यापार संघटना ने भी व्यापार युद्ध किसी के हित का नहीं होगा ऐसे  शब्दों में अमरिका को सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.