डिक्शनरी एवं थेसॉरस

dictionary & thesaurus

‘पढ़ना’ यह इस दुनिया में अनेक लोगों का पसंदीदा विषय एवं शौक है। काफी  लोगों को तो पुस्तकें आदि पढ़ने का शौक हमेशा रहता है, परन्तु अब इन पुस्तकों के स्थान पर विकल्पात्मक रूप में ऑन लाईन पुस्तक अर्थात ई-बुक्स् आ गईं हैं। अपने टॅबलेट अथवा फ़ोन में भी ई बुक पढ़ने की सुविधा अब अनेक लोगों को अवगत हो चुकी है और अब इन ई-बुक्स् का उपयोग काफी तेज़ी के साथ बढ़ने लगा है। परन्तु पुस्तकों की बराबरी में पढ़ने के लिए ज़रूरी होनेवाला उसका अविभाज्य अंग है शब्दकोष यानी डिक्शनरी एवं थेसॉरस। जिस तरह पुस्तकें अब ऑन लाईन आ गईं हैं, उसी तरह शब्दकोश भी अब ऑन लाईन आ गए हैं।

इन शब्दकोशों के मामले में मेरे साथ होनेवाला एक मज़ाकिया वाकिया मैं आप को सुनाता हूँ। एक बार एक सेमिनार में मैंने एक शब्द का उच्चारण गलत किया। उस समय वह उच्चार शुद्ध होने तक साहब ने पुन: पुन: मुझ से कहलवाया और फिर उन्होंने कहा कि हमारे कार्य के समय एवं अध्ययन के समय अपने पास शब्दकोश हमेशा होना ही चाहिए। शब्दकोश का उपयोग करते समय हमें किसी भी प्रकार की शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। क्योंकि कोई भी ऐसा नहीं होता है, जिसे सब कुछ आता ही है। इसके पश्‍चात् मेरा इन शब्दकोशों के साथ हमेशा के लिए रिश्ता ही मानों बन गया है। जो भी हो इस लेखमाला में हम आज शब्दकोशों के बारे में ही जानकारी हासिल करनेवाले हैं। अर्थात स्वाभाविक ही है कि हम ऑनलाईन एवं अ‍ॅप्स् में होने वाले अंग्रेज़ी शब्दकोशों के बारे में जानने वाले हैं।

गुगल

किसी भी अन्य साईट का उपयोग करने के बजाय हमारे लिए गुगल में ही एक अत्यन्त विस्तृत एवं समृद्ध शब्दकोश उपलब्ध है। गुगल के सर्च में हमें जिस शब्द का अर्थ ढूँढ़ना है उस शब्दकोश को डालते ही तुरंत ही उस मूलशब्द के नीचे उसका अर्थ हमें दिखायी देता है। अचूक अर्थ को ढूँढ़ने के लिए गुगल ने एक ‘कमांड’ भी दी है। किसी भी शब्द से पहले define लगाकर उसके आगे शब्द को लिखते ही उस शब्द का अचूक अर्थ हमें मिल ही जाता है।

अन्य विकल्प

गुगल में ही ऊपर उल्लेखित विकल्प डालते ही उस शब्द के अन्य अर्थ भी दिखाई देते हैं। इस अन्य साईट्स पर गुगल के टिपिकल शब्दकोशों की अपेक्षा भी अन्य कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ये साईट्स देखने जाये तो इसके लिए संदर्भ हैं- www.dictionary.com एवं www.thefreedictionary.comएवं www.merriam.webster.com इन साईट्स पर हम देखेंगे। सभी साईट्स का उपयोग हम मुफ्त में कर सकते हैं।

1) इन साईट्स में हमें हमारे द्वारा डाले गए शब्दों के, अस्तित्व में होनेवाले सभी अर्थ दिए गए होते हैं।

2) अर्थ यदि समझ में आ भी जाये तो यह प्रश्‍न उठता है कि मौखिक व्यावसायिक संभाषण हेतु उसका उच्चारण अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होता है, उसका क्या? भारतीय भाषा को छोड़कर यूरोपीयन एवं अन्य भाषाओं में अकसर शब्दों का अर्थ उनके रचनानुसार नहीं होता है। उदा.- psychology जिसका उच्चारण् ‘सायकॉलॉजी’ इस प्रकार हैं। इस समस्या पर मात करने के लिए ऊपर उल्लेखित सभी साईट्स हमें इन शब्दों का उच्चारण कैसे करना चाहिए, यह बताती हैं और साथ ही उस शब्द का उच्चारण करके (आवाज़ के द्वारा) भी हमें बताते हैं।

3) शब्द का अर्थ एवं उच्चारण समझ में आ जाने पर भी उसका उपयोग प्रत्यक्ष रूप में वाक्य में किस तरह किया जाना चाहिए, यह जानना अन्य एक समस्या है। इस समस्या का समाधान भी ये साईट्स ही करती हैं। शब्दों के हमेशा के, बोली भाषा के उपयोग के नमूने भी ये साईट्स ही उपलब्ध करके देती हैं।

4) ऊपरी तीनों मुद्दे ये अपनी भाषा की नींव मजबूत करने के लिए उपयोग में लाने पड़ते हैं। इस पर अधिक प्रगति करने के लिए हमें किसी शब्द का अन्य समानार्थी एवं विरुद्धार्थी शब्द ज्ञात होना यह भी हमारे लिए काफी  उपयोगी साबित होता है। ये साईट्स हमें समानार्थी एवं विरुद्धार्थी शब्द भी उपलब्ध करके देते हैं।

काफी  लोगों के मन में डिक्शनरी एवं थेसॉरस इन दो संज्ञा में होनेवाले शब्दों के फर्क के प्रति गड़बड़ी हो जाती है। क्रमांक चार का मुद्दा इसी गड़बड़ी का ही उत्तर है। डिक्शनरी का अर्थ है शब्दकोश। तात्पर्य यह है कि शब्द का अर्थ जिसमें सविस्तर रूप में समझाया गया होता है वह डिक्शनरी है और थेसॉरस का अर्थ है समानार्थी शब्दकोश।

हमने इस लेख के आरंभ में ई-बुक्स एवं टॅबलेट्स में ई-बुक्स के उपयोग का उल्लेख किया है। इसी का अनुसरण करते हुए हमें अब कुछ शब्दकोश अ‍ॅप्स के बारे में भी चर्चा करनी है। ऊपर उल्लेखित तीनों ही साईट्स की अ‍ॅड्रॉईड एवं आयओएस इस मोबाईल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए (ओ.एस्.) मुफ्त में इन्स्टॉल एवं उपयोग भी कर सकते हैं। इस प्रकार के ये अ‍ॅप्स् हैं। डिक्शनरी.कॉम एवं मेर्रीयॉम-वेबस्टर.कॉम की वहीं अन्य मोबाईल ऑपरेटिंग सिस्टिम्स्, उदा. ब्लॅकबेरी एवं विंडोज् के लिए भी अ‍ॅप्स् हैं। ये अ‍ॅप्स उस विशेष ओ.एस. के अ‍ॅपस्टोर्स् में से डाऊनलोड करके हम इन्स्टॉल कर सकते हैं।

शब्दकोश की अधिकतर साईट्स एवं अ‍ॅप्स् भी इंटरनेट होगा तब ही चल सकते हैं। परन्तु ऑफ लाईन अर्थात इंटरनेट न होने पर भी उपयोग में लाये जा सकनेवाले शब्दकोश अ‍ॅप्स्, इंटरनेट पर होने वाली निर्भरता को खत्म कर देते हैं और इसी कारण, इसी प्रकार के अ‍ॅप्स का उपयोग हमारे लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण साबित होता है क्योंकि इस प्रकार के अ‍ॅप्स का उपयोग हम कहीं पर भी कर सकते हैं। मर्रीयॉम-वेबस्टर.कॉम का इसी प्रकार का ऑफ लाईन अ‍ॅप है जिसका उपयोग हम इंटरनेट के न होने पर भी कर सकते हैं।

शब्दों का अर्थ बगैर समझे ही यदि हम आगे पढ़ते ही चले जाते हैं तो इससे हमारा ज्ञान अधूरा ही रह जायेगा और फिर  आगे चलकर इस ज्ञान की कमी कहीं पर भी हमारे सामने रुकावट बनकर खड़ी हो जायेगी और इसीलिए शब्दकोश का उपयोग हमारे लिए काफी  महत्त्वपूर्ण है। ऐसे ही किसी विदेशी भाषा का अर्थ हमें यदि हमारी मातृभाषा में समझ में आ जाता है, तब वह शब्द एवं उसका उपयोग समझ में आना हमारे लिए और भी अधिक आसान हो जायेगा। इसे संभव कैसे करना है, इसका विकल्प हमने इस लेखमाला में ही http://translate.google.com एवं www.khandbahale इन दोनों साईट्स के स्वरूप में पहले ही देखा है। इन दोनों लेखों को यदि एक साथ एकत्रित कर दिया जाये तो अपनी भाषा को सुधारने के अनेक विकल्प नज़र आ जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.