दिल्ली से काबूल तक विध्वंस करेंगे – ‘जैश’प्रमुख मौलाना मसूद अझहर की धमकी

इस्लामाबाद – बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर स्थापित किया तो दिल्ली से काबूल तक विध्वंस करेंगे, यह धमकी पाकिस्तान स्थित ‘जैश ए मोहम्मद’ इस आंतकी संगठन के प्रमुख मौलाना मसूद अझहर ने दी है| अझहर ने नौ मिनट की ध्वनीफित प्रसिद्ध करके भारत को धमकाया है| उसकी इस धमकी की वजह से पाकिस्तान की भूमि भारत के विरोध में आतंकी गतिविधियों के लिये इस्तेमाल करने नही देंगे, यह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में किया दावा फिजूल साबित हुआ है|

‘करतारपुर कॉरिडॉर’ के शिलान्यास समारोब में बोलते समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन्होंने भारत को शांति और सहयोग पर उपदेश किया था| इसके दुसरे ही दिन भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इमरान खान ने अपने देश की भुमि भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों के लिये इस्तेमाल नही होगी, इसकी गारंटी दी थी| साथ ही आतंकवाद पाकिस्तान के हित में नही रहेगा, यह भी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था| इस के बाद कुछ ही घंटो में ‘जैश’ के प्रमुख मौलाना मसूद अझहर ने ध्वनीफिर प्रसिद्ध करके भारत को धमकाया है|

पाकिस्तान में खुले आम घुम रहे ‘अझहर’ ने नौ मिनट के इस ध्वनीफित में अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर का निर्माण हुआ तो उसके भयानक परिणाम होंगे, यह भारत को कहा है| दिल्ली से काबूल तक विध्वंस करने के हम तैयार है, यह अझहर ने कहा है| जर भारत राम मंदिर के लिये पैसा खर्चा करने के लिये तैयार है तो उसके विरोध में हम अपनी जान भी खर्च करने के लिये पीछे नही हटेंगे, यह वक्तव्य करके अझहर ने भारत को खुली चुनौती दी है|

दिल्ली से काबूल तक विध्वंस करने के लिये जरुरी शक्ति हमारे पास है, यह चेतावनी भी अझहर ने इस ध्वनीफित में दी है| साथ ही भारत में शुरू गतिविधियों पर हमारी कडी नजर है, यह भी अझहर ने स्पष्ट किया है| इसके पहले अफगानिस्तान के काबूल और जलालाबाद इन शहरों में भारत के हितसंबंधों को हमने लक्ष्य किया था, यह भी अझहर ने इस ध्वनीफित में कबूल किया है| साथ ही ‘करतारपुर कॉरिडॉर’ के समारोह के लिये भारतीय मंत्री पाकिस्तान पहुंचे थे, इसका जिक्र करके अझहरने कडी नाराजगी व्यक्त की|

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आतंकवादीयों के विरोध में कडी कार्रवाई करने की भाषा कर रहे है, तभी अझहर ने भारत को धमका कर इमरान खान का विधान फिजूल था, यह विश्‍व के सामने स्पष्ट किा है| १९९९ में ‘कंदहार विमान अपहरण’ करने के बाद भारत के जेल से खुद की रिहाई करनेवाला ‘अझहर’ यह अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी माना जाता है| इस विमान अपहरण के बाद दिसंबर २००१ में ‘अझहर’ ने ही भारत के संसद पर हमला करवाया था|

ऐसा खतरनाक आतंकवादी पाकिस्तान में खुले आम घुम रहा है और पाकिस्तान की कुख्यात गुप्तचर संगठन ‘आईएसआई’ उसे हर तरह की सहायता कर रही है| इतना ही नाही बल्कि पाकिस्तान की सेना भी ‘जैश’ का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां करने के लिये कर रही है| इस विरोध में केवल भारत ही नही, बल्कि अमरिका ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दी है| लेकिन पाकिस्तान ने आज तक यह चेतावनी नजरअंदाज की है| अब भारत के अंतर्गत प्रश्‍न में दखल देकर अझहर ने भारत को नये सिरये से चुनौती दी है, यह दिखता हा| साथ ही ‘जैश’ के आतंकवादी फिर से भारत को लक्ष्य करने की तैयारी में है,यह चेतावनी सुरक्षा यंत्रणाओं का ध्यान खिंच सकती है|

अझहर ने दी धमकी के अनुसार भारत में आतंकी हमला हुआ तो, उसे पनाह दे रहे पाकिस्तान पर उस हमले की पूरी जिम्मेदारी जा सकती है| २६/११ के हमले को दस वर्ष पूरे हो रहे थे तभी पाकिस्तान में आतंकी संगठन ने भारत पर उतना ही बडा हमला किया, तो उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हो सकती है, यह चेतावनी अमरिका के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीने हाल ही में दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.