आर्मेनिया के समर्थन में अमरीका, यूरोप और लैटिन अमरीका में हुए प्रदर्शन

लॉस एंजेलिस – मध्य एशिया में बीते दो सप्ताहों से जारी आर्मेनिया-अज़रबैजान के युद्ध की तीव्र गूँज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है। रविवार के दिन अमरीका में करीबन एक लाख लोगों ने तुर्की एवं अज़रबैजान के दूतावास के सामने तीव्र प्रदर्शन किए। बीते कुछ दिनों से अमरीका के अलावा यूरोप और लैटिन अमरीका में भी आर्मेनिया के समर्थन में प्रदर्शन होने की बात सामने आ रही है।

europe-us-armenia-protestमध्य एशिया के आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच २७ सितंबर से जोरदार युद्ध भड़क उठा है और इस युद्ध में अब तक हज़ारों लोग मारे गए हैं और हररोज मरनेवालों की संख्या भी बढ़ रही है। इस युद्ध में नागोर्नो-कैराबख प्रांत के ७० हज़ार नागरिक विस्थापित हुए हैं। इनमें आर्मेनियन्स नागरिकों की संख्या अधिक है और यह नागरिक आर्मेनिया के अलग अलग शहर में आश्रय लेने के लिए पहुँच रहे है। इन विस्थापित नागरिकों की सहायता के लिए विश्‍वभर से सहायता पहुँचने लगी है। अमरीका और यूरोप स्थित आर्मेनियन वंश के कई नागरिक सहायता प्रदान करने के लिए आर्मेनिया पहुँचे हैं। इसी बीच विश्‍वभर के अलग अलग देशों में कार्यरत आर्मेनियन नागरिकों के संगठन भी सक्रिय हुए हैं।

बीते सप्ताह से अमरीका के साथ ही यूरोपिय देश एवं लैटिन अमरीका के हज़ारों आर्मेनियन वंशी रास्तों पर उतरकर तुर्की और अज़रबैजान के विरोध में नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं। अमरीका के लॉस एंजेलिस में रविवार के दिन हुए प्रदर्शन अब तक के सबसे बड़े प्रदर्शन साबित हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर के अहम रास्ते रोक रखे थे। अमरीका ने आर्मेनिया-अज़रबैजान संघर्ष में दखलअंदाजी करे, यह माँग भी यह प्रदर्शनकारी कर रहे थे। अमरीका स्थित आर्मेनियन वंश के नागरिकों ने आर्मेनिया की सहायता के लिए सहायता निधी इकठ्ठा करने की जानकारी भी सामने आयी है। अमरीका में लगभग पांच लाख आर्मेनियन वंशिय नागरिक मौजूद होने की बात समझी जाती है।

europe-us-armenia-protestअमरीका के अलावा यूरोप में ब्रिटेन, फ्रान्स, इटली में भी आर्मेनिय वंश के नागरिकों ने बड़ी मात्रा में प्रदर्शन किए। लैटिन अमरीका में ब्राज़िल और अर्जेंटिना की राजधानी ब्युनोस आयर्स में भी प्रदर्शन होने की बात कही जा रही है। कनाड़ा, लेबनान इन देशों में भी आर्मेनियन वंश के नागरिकों ने रैली निकालने की जानकारी सूत्रों ने साझा की। सभी प्रदर्शनों के दौरान तुर्की का तीव्र निषेध किया गया और यह हुकूमत दुबारा नरसंहार कर रही है, यह आरोप भी लगाए गए।

विश्‍वभर में फिलहाल आर्मेनियन वंश के नागरिकों की संख्या एक करोड़ से अधिक है और इनमें से करीबन ३० लाख नागरिक आर्मेनिया के हैं। वहीं, ७० लाख से अधिक आर्मेनियन्स विश्‍वभर के ८५ से अधिक देशों में बसे हैं। पहले विश्‍वयुद्ध के दौरान उस समय के तुर्की के ऑटोमन साम्राज्य ने किए नरसंहार की वजह से आर्मेनियन वंश के नागरिक विश्‍व के अन्य देशों में आश्रय लेने के लिए मज़बूर हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.