चीन की विस्तारवादी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर जापान और वियतनाम का रक्षा सहयोग समझौता

japan-vietnam-defence-deal-2हनोई/टोकियो/बीजिंग – चीन की बढ़ती वर्चस्ववादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए जापान ने ‘आसियान’ देशों के साथ सहयोग को मज़बूती देने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसी के एक हिस्से के तौर पर जापान ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत जापान वियतनाम को हथियार और रक्षा तकनीक प्रदान करेगा, यह जानकारी जापान ने साझा की है। चीन के विदेशमंत्री वैंग यी वियतनाम की यात्रा पर हैं और इसी दौरान जापान के रक्षामंत्री का वियतनाम में दाखिल होना ध्यान आकर्षित कर रहा हैं।

जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी वियतनाम की यात्रा पर हैं और इस दौरान उन्होंने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह और रक्षामंत्री फान वान गिआंग समेत वरिष्ठ अफसरों से भेंट की। इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार जापान वियतनाम को हथियार और रक्षा तकनीक की आपूर्ति करेगा। इसी के साथ वियतनाम के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास का आयोजन भी होगा। जापान के सूत्रों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार जापान वियतनाम को युद्धपोतों की आपूर्ति कर सकता है। बीते वर्ष जापान ने वियतनाम को छह गश्‍तपोत प्रदान करने का समझौता किया था।

japan-vietnam-defence-deal-1चीन ने बीते कुछ महिनों में साऊथ चायना सी समेत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी वर्चस्ववादी गतिविधियाँ काफी तेज़ की हैं। साऊथ चायना सी और ईस्ट चायना सी पर पूरा कब्ज़ा पाने की मंशा इसके पीछे है। चीन की इन गतिविधियों को रोकने के लिए जापान ने रक्षा खर्च बढ़ाने के साथ ही अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाना भी शुरू किया है। ‘आसियान’ के सदस्य देशों को हथियार और रक्षा सामान की आपूर्ति करना भी इसी का हिस्सा है।

जापान और वियतनाम ने इस समझौते के बाद संयुक्त निवेदन भी जारी किया है। इस समझौते में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के मुक्त परिवहन और यातायात अहम होने की बात दर्ज़ है। साथ ही जापान ने साऊथ चायना सी में एकतरफा और विस्तारवादी गतिविधियों की जोरदार आलोचना की। ऐसी गतिविधियों का जापान विरोध करेगा, यह इशारा जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी ने दिया। वियतनाम के साथ किया हुआ रक्षा सहयोग का यह समझौता जापान ने ‘आसियान’ देशों के साथ किया हुआ तीसरा समझौता है। इससे पहले जापान ने इंड़ोनेशिया और फिलिपाईन्स के साथ भी समझौते किए हैं।

इसी बीच, चीन की पनडुब्बी एवं विध्वंसक जापान के दक्षिणी द्विपों के करीब देखे जाने का दावा जापान के रक्षा विभाग ने किया  है। इससे पहले जापान के सेन्काकू द्विपों के करीब चीन के युद्धपोतों ने लगातार घुसपैठ करने की घटानएँ हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.