दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है : भारत के आरोप की संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पुष्टि

 संयुक्त राष्ट्र, दि.  २३ (वृत्तसंस्था) – सन १९९३ में मुंबई में हुई बमविस्फोट शृंखला का सूत्रधार और कुख्यात तस्कर दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही निवास कर रहा है, ऐसा संयुक्त राष्ट्र ने स्पष्ट किया है| भारत ने दाऊद के खिलाफ़ प्रस्तुत किए सबूतों में नौ स्थानों के पते समाविष्ट थे| इनमें से तीन पतों को ग़लत बताकर राष्ट्रसंघ ने ये स्थान सूचि से निकाल दिए| लेकिन छ: स्थानों को सही बताकर संयुक्त राष्ट्र ने, इस कुख्यात तस्कर का पाकिस्तान में ही निवास होने के भारत के दावे पर मुहर लगा दी| इस कारण, और एक बार पाकिस्तान का पर्दाफ़ाश हुआ है|

दाऊद इब्राहिमदाऊद इब्राहिम को ‘आंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी’ घोषित किया गया है| दाऊद का पाकिस्तान में निवास होने के कई सबूत इससे पहले भी सामने आये थे| पाकिस्तान दाऊद को भारत को सौंप दें, ऐसी माँग लगातार भारत द्वारा हो रही थी और पाकिस्तान की रक्षा एजन्सियों द्वारा दाऊद को आसरा दिया होने की बातें भी सामने आयी थीं| इसी मामले में अमरीका ने पाकिस्तान पर दबाव डाला था| लेकिन पाकिस्तान ने, ‘दाऊद हमारे देश में नहीं है’ ऐसा कहते हुए कानों पर हाथ रखे थे| कुछ भारतीय न्यूज चैनलों ने दाऊद के स्थानों की जानकारी भी प्राप्त कर ली थी| लेकिन फिर भी पाकिस्तान इस बात को मान नहीं रहा था|

भारत ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की ‘आयएस और अल कायदा निर्बंध समिति’ को दाऊद इब्रहिम के खिलाफ़ सबूतों का ‘डॉसियर’ सौंपा था| इसमें दाऊद के पाकिस्तान के स्थान भी शामिल थे| दाऊद अपना ठिकाना लगातार बदलकर ‘डॉसियर’ में दिये हुए स्थानों पर रहता है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दाऊद पर कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी माँग भारत द्वारा की गई थी| २२ अगस्त को समिति ने, भारत ने दी हुई जानकारी की, संयुक्त राष्ट्रसंघ के सन १९९९, २०११ और २०१५ में पारित हुए प्रस्ताव के तहत छानबीन कर दस्तावेजों में कुछ बदलाव किए| इसमें संयुक्त राष्ट्रसंघ ने, भारत द्वारा दिए गये तीन पतें ग़लत बताए हैं| लेकिन बाकी बचे छ: ठिकाने सही हैं, ऐसा इस समिति ने कहा|

दाऊद के बारे में पाकिस्तान आजतक झूठ बोलता आया है, यह बात पूरी दुनिया जानती थी| लेकिन अब संयुक्त राष्ट्रसंघ ने, दाऊद का वास्तव्य रहनेवाले स्थानों को सही बताकर, पाकिस्तान के झूठेपन पर मुहर ही लगा दी है| पाकिस्तान आतंकवादियों को, उसमें भी भारत में हिंसाचार करनेवाले आतंकवादियों को केवल आसरा ही नहीं देता, बल्कि उन्हें सुरक्षा भी प्रदान करता है, यह बात इससे सामने आयी है| भारतीय मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है| लेकिन भारतीय न्यूजचैनलों पर प्रतिक्रिया देनेवाले पाकिस्तान विशेषज्ञों ने ‘हमारे देश में दाऊद इब्राहिम नहीं है’ ऐसा कहा था|

इससे पहले भी, ‘अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन और तालिबान सरगना मुल्ला ओमर भी अपने देश में नहीं’ ऐसा पाकिस्तान डटकर कहता था| लेकिन ये दोनों प्रमुख आतंकी पाकिस्तान में ही वास्तव्य किये हुए थे, यह बात कुछ समय के बाद सामने आयी थी| आतंकवाद के विरोध में दुनिया में जनमत तैयार हुआ है, ऐसे में, दाऊद पाकिस्तान में ही है, इस बात की संयुक्त राष्ट्रसंघ समिति ने पुष्टि करने से, भारत ने किए आरोप साबित हो गये हैं|