दाउद इब्राहीम ने ३ वर्षों में ४ जगह बदले, पुलिस जांच में इकबाल कासकर से जानकारी

मुंबई : फिरौती मामले में गिरफ्तार हुए कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने पुलिस की जांच के दौरान दाऊद के बारे में अन्य खुलासे किए हैं। पिछले ३ वर्षों में दाऊद ने चार बार अपना पाकिस्तान में ठिकाना बदला है और उसकी सुरक्षा में बढ़त करने का की बात इकबाल कासकर ने कही है। तथा अफ्रीकन देशों में दाऊद ने बड़ी निवेश करने की बात भी इकबाल कासकर ने कही है।

चार दिनों पहले इकबाल कासकर और उसके दो सहयोगी बिल्डर से फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। दाऊद इब्राहिम के गले में फंदा भारतीय सुरक्षा यंत्रणा खींचती चली जा रही है। भारत से किए गए राजनीतिक प्रयत्न और सुरक्षा यंत्रणा के सबूतों के बिना पर सऊदी अरेबिया और उसके बाद ब्रिटन ने दाऊद की अब्जो रुपयों की संपत्ति जब्त की है। पिछले हफ्ते ब्रिटेन में दाऊद की लगभग ४० हजार करोड़ रुपए उनकी संपत्ति जप्त करने का वृत प्रसिद्ध हुआ था। उसके बाद ठाणे में दाऊद के भाई को गिरफ्तार किया गया।

इकबाल कासकर ने पुलिस की जांच के दौरान दाऊद के बारे में अधिक खुलासे किए हैं। सन २००३ में संयुक्त अरब अमीरात की ने इकबाल कासकर के भारत को प्रत्यार्पण किया था। तब से पिछले १४ वर्ष में दाऊद से सिर्फ तीन से चार बार संपर्क करने की जानकारी इकबाल कासकर ने पुलिस को दी है।

पिछले ३ वर्षों में सरकार ने दाऊद को गतिरोध करना शुरू किया है। इसी वजह से दाऊद अपना ठिकाना लगातार बदल रहा है। ३ वर्षों में दाऊद ने चार घर बदलने की जानकारी इकबाल कासकर ने पुलिस को दी है। सन २०१४ में दाऊद की बहन हसीना पारकर की मृत्यु हुई थी। उसके बाद दाऊद गैंग के मुंबई के सूत्र इकबाल के हात आने की बात कही जा रही है। उसकी वजह से उसकी जांच में मिलने वाली जानकारी जांच यंत्रणा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लैटिन अमरीका देश में नशीली पदार्थ माफियों से संबंधों की वजह से अमरीका ने दाऊद को जागतीक आतंकवादी घोषित किया है, ऐसा इकबाल कासकर ने जांच में कहा है। दाउद ने अरब और युरोपीय राष्ट्रों के साथ अफ्रीकन देश में बढ़ी निवेश करने की जानकारी मिली है। पश्चिम और पूर्व अफ्रीकन देशों में दाऊद की निवेश बड़ी होने की जानकारी जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों से मिली है। दौरान इकबाल कासकर पर फिरौती मामले में यह दूसरा जुर्म दाखिल हुआ है। पुलिस इस फिरौती रैकेट में दाऊद के सीधे या अप्रत्यक्ष संबंधों की जांच कर रहे हैं। इकबाल से जांच से संबंधी सबूत सामने आने पर इस फिरौती मामले में दाऊद पर भी जुर्म दाखिल हो सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.