हैकर्स के ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ गुट ने अमरिका को धमकाया – ९/११ संबंधी खुफिया जानकारी विश्‍व में सार्वजनिक करेंगे

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका पर हुए ९/११ के आतंकी हमले से जुडे गोपनीय कागज सार्वजनिक करने की धमकी ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ नाम के हैकर्स के गुट ने दी है| हमें बिटकॉईन के माध्यम से फिरौती नही मिली तो इस बारे में सभी जानकारी सार्वजनिक होगी, ऐसे इस गुट ने अमरिका को धमकाया है| ९/११ हमले के संबंधी १८ हजार गोपनीय कागज हमें प्राप्त हुए है और इस हमले की ‘कॉन्स्परसी’ यानी षडयंत्र की पोलखोल करने की ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने दी इस धमकी पर अंतरराष्ट्रीय माध्यमों में गरम चर्चा हो रही है|

हैकर्स, डार्क ओव्हरलॉर्ड, गुट, अमरिका, धमकाया, ९/११, संबंधी, खुफिया जानकारी, विश्व, सार्वजनिक करेंगे‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने फिरौती की रकम की जानकारी स्पष्ट नही की है| लेकिन, इश फिरौती की रकम बिटकॉईन के माध्यम से प्राप्त होना जरूरी है, ऐसा इस हैकर्स के गुट ने कहा है| नही तो, १८ हजार कागजों में दर्ज १० जीबी इतनी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी, यह चेतावनी इस गुट ने दिया है| यह सभी जानकारी फिलहाल ‘इन्क्रिप्टेड’ स्वरूप में है और यह जानकारी खुली करके इसकी ‘इन्क्रिप्शन कीज्’ भी सबके लिए सार्वजनिक करेंगे, यह इस गुट ने कहा है| आज भी ९/११ के संबंधी अनुत्तरित रहे सवाल यह जानकारी सार्वजनिक होने से छुटेंगे, यह दावा इस गुट ने किया है|

इस संबंध में ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने एक व्हिडिओ प्रसिद्ध किया है| इसमें कुछ पत्र, ई-मेल्स और साथ ही अमरिकी सुरक्षा यंत्रणाओं के बीच हुई जानकारी के आदान प्रदान के ब्योरे का समावेश है| इस से भी अधिक जानकारी आगे सामने रखी जाएगी, ऐसा इस गुट ने कहा है| ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने कुछ अमरिकी कंपनियों पर सायबर हमला करके इन कंपनियों के कामकाज बंद करवाया था| शीर्ष की अमरिकी कंपनियों पर ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ के यह सायबर हमलें यानी इस गुट के सामर्थ्य का प्रदर्शन था, ऐसा कहा जाता है|

हैकर्स, डार्क ओव्हरलॉर्ड, गुट, अमरिका, धमकाया, ९/११, संबंधी, खुफिया जानकारी, विश्व, सार्वजनिक करेंगे९/११ के संबंधी संवेदनशील जानकारी बिक्रि के लिए रखकर उसकी नीलामी करने की धमकी भी ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने दी है| ‘आईएस’, ‘अल काइदा’ इन जैसी आतंकी संगठनों से अमरिका के साथ स्पर्धा में उतरे चीन जैसे देश इस नीलामी में शामिल हो सकते है, यह कहकर इस गुट ने अमरिका को उकसाया है| इसके अलावा हम जो भी सार्वजनिक कर रहे है, वह सब कुछ सच है, इसके अलावा अन्य कुछ नही, ऐसा ‘डार्क ओव्हलॉर्ड’ ने घोषित किया है|

इस दौरान ९/११ के हमले की सभी जानकारी विश्‍व के सामने अबतक नही रखी गई है| और इस मामले का सच खुला करने के लिए अमरिका तैयार नही है, यह आरोप पहले से हो रहे है| अमरिकी जनता भी इस बारे में समय समय पर सवाल करती रही है| कुछ वर्ष पहले अमरिका के साथ रशिया का विवाद चोटी तक पहुंचा था, ऐसे में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन? इन्होंने ९/११ के हमले से जुडी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी अमरिका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा इन्हें दी थी| उसके बाद अब ‘डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने अमरिका को इसी स्वरूप की धमकी मिल रही है| इस पर अमरिका की ओर से अबतक किसी भी स्वरूप की अधिकृत प्रतिक्रिया प्राप्त नही हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.