राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की अनुमति के बिना हो रहे सायबर हमलें यानी रशिया के विरोध में सायबर युद्ध के संकेत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को/वॉशिंगटन – अमरिका की यंत्रणा ने उनके राष्ट्राध्यक्ष की अनुमति न लेते हुए रशिया के संवेदनशील क्षेत्र पर सायबर हमले किए तो, वह रशिया के विरोध में अमरिका ने छेड़े सायबर युद्ध का भाग होगा, ऐसा गंभीर आरोप रशियन प्रवक्ता ने किया है| रशियन वित्त व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कई वर्षों से सायबर हमले शुरू होकर उससे वित्त व्यवस्था को झटका लगने का इकबालिया बयान रशियन सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने दिया है|

शनिवार को अमरिका के अग्रणी के दैनिक ने अमरिका से रशिया पर होनेवाले सायबर हमलों की खबर प्रसिद्ध की थी| यह खबर सच्ची ना होते हुए इस प्रकार की जानकारी घोषित करना ‘देशद्रोह’ होने का सनसनीखेज आरोप अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया था|

अमरिका की सायबर यंत्रणा ने रशिया के ‘पावर ग्रिड’ एवं अन्य महत्वपूर्ण यंत्रणा में ‘कंप्यूटर कोड’ घुसाकर सायबर हमले किए हैं, ऐसी खबर ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ इस अग्रणी के अमरिकी दैनिक ने प्रसिद्ध की है| यह जानकारी अमरिकी प्रशासन के भूतपूर्व अधिकारियों से बोलने के बाद ही प्रसिद्ध की हैं, ऐसा दावा अखबार से किया गया है| रशिया को ‘वॉर्निंग’ देने के लिए यह सायबर हमलें किए जा रहे हैं, ऐसा भी दैनिक ने अपने लेख में प्रसिद्ध किया है|

द न्यूयॉर्क टाइम्स के खबर पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनसे कड़ी प्रतिक्रिया उमड़ रही है| न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे असफल अखबार ने रशिया पर अमरिका से शुरू सायबर हमलों की खबर प्रसिद्ध की है| एक समय पर अग्रणी के एवं बड़े दैनिक होनेवाला यह अखबार एक खबर के लिए किसी भी स्तर पर गिरता दिखाई दे रहा है| केई बात अमरिका के लिए, अपने देश के लिए बुरी है, फिर भी वह छापी जा रही है| यह बात यानी ‘देशद्रोह’ ही है, ऐसे कड़े शब्दों में ट्रम्प ने न्यूयार्क टाइम्स को फटकारा है|

यह वृत्त झूठा होने का दावा करते समय फिलहाल प्रसार माध्यम भ्रष्ट होने का एवं उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होने का आरोप भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्षने किया है| परिणाम की परवाह न करते हुए माध्यम कोई भी कदम उठा रहे हैं| यह माध्यम डरपोक एवं वास्तव मैं जनता के शत्रु है, ऐसे शब्दों में ट्रम्प ने माध्यमों पर निशाना साधा है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इससे पहले प्रसार माध्यमों में आलोचना करते हुए उनका उल्लेख ‘फेक न्यूज़’ ऐसा किया था|

ट्रम्प ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के इस खबर पर किए आलोचना पर रशिया से आक्रामक प्रतिक्रिया आ रही है| रशिया के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमरिका की यंत्रणा को लक्ष्य करते हुए यह यंत्रणा ट्रम्प इनके अनुमति के सिवाय रशिया पर सायबर हमले शुरू होने के दावों की तरफ ध्यान केंद्रित किया है| जिसकी वजह से इस प्रकार के सायबर हमले यह सायबर युद्ध का भाग होकर भविष्य में अमरिका रशिया के विरोध में सायबर युद्ध का उपयोग कर सकती है, यह सिद्ध होने के दावे पेस्कोव ने किए हैं| अमरिका लष्करी कार्रवाई के भाग के तौर पर सायबर युद्ध का उपयोग कर सकती है, यह आशंका बढ़ने की बात भी रशियन प्रवक्ता ने इस दौरान दर्ज की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.