साइबर हमलों के माध्यम से लड़ाकू और यात्री विमानों को गिराया जा सकता है – इस्रायली प्रधानमंत्री की चेतावनी

वॉशिंग्टन: कंप्यूटर अथवा मोबाईल के माध्यम से किए जानेवाले साइबर हमलों से लड़ाकू और यात्री विमान भी गिराया जा सकता है। साइबर हमले वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं और सब देश इसके खिलाफ एकजुट होने चाहिएं’, ऐसा आवाहन इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने किया है। ऐसे साइबर हमलावरों का एक पथक इराण में होने का अप्रत्यक्ष आरोप भी नेत्यान्याहू ने लगया है।

साइबर हमलों, माध्यम, लड़ाकू, यात्री विमानों, गिराया, बेंजामिन नेत्यान्याहू, चेतावनी, इस्रायल, वॉशिंग्टनइस्रायल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव’ में स्थित विश्वविद्यालय में एक साइबर विषयक परिषद का आयोजन किया गया था। इस परिषद में बोलते समय नेत्यान्याहू ने साइबर हमलों की भीषणता वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरनाक है, ऐसा कहा है। इन साइबर हमलों की वजह से हवा में उड़ने वाले लड़ाकू और यात्री विमान भी सुरक्षित नहीं रह सकते हैं, ऐसा नेत्यान्याहू ने कहा है। साइबर हमलों की वजह से यह लड़ाकू और भारी यात्री विमान कुछ मिनटों में जमीन पर गिराए जा सकते हैं, ऐसी चेतावनी नेत्यान्याहू ने दी है।

साइबर क्षेत्र में अग्रणी कुछ चुनिन्दा देशों की सूची में इस्रायल का समावेश किया जाता है। साइबर हमलों पर नजर रखने के लिए इस्रायल ने बीरशेबा शहर में स्वतंत्र साइबर केंद्र का निर्माण किया है। ऐसा होते हुए भी साइबर हमलों को रोका जा सकता है, ऐसा निश्चित नहीं कहा जा सकता। साइबर हमलों को हमेशा के लिए खत्म करने वाली सिल्वर बुलेट’ अभी तक तैयार नहीं हुई है, ऐसा नेत्यान्याहू ने कहा है।

इन साइबर हमलों की वजह से इस्रायल समाज को बड़ी कसौटी का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ अपराधी, आतंकवादी अथवा अन्य देशों को हमें सामना नहीं करना है, बल्कि न दिखने वाले साइबर हमलावरों का सामना करना है और उसके लिए विश्व के सभी देशों की एक यंत्रणा आवश्यक है’, ऐसा नेत्यान्याहू ने आवाहन किया है।

क्येब्र हमलों का उल्लेख करते समय नेत्यान्याहू ने इराण के साइबर हमलों की तरफ भी वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। साइबर चोरी और साइबर हमले इस क्षेत्र में कुछ देश अग्रणी हैं, ऐसा कहकर इस्रायल की सुरक्षा को चुनौती देने वाले इराण का नेत्यान्यहू ने अप्रत्यक्ष उल्लेख किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.