‘कोरोना व्हायरस’ की पृष्ठभूमि पर ईंधन की मांग में हुई गिरावट – इंटरनैशनल एनर्जी एजन्सी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस/बीजिंग – चीन में फैली बिमारी का असर अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर हो रहा है और इससे सबसे अधिक झटका ईंधन क्षेत्र को लगा है| ऐसे में इस दशक में पहले बार ईंधन की मांग में गिरावट होती दिखाई दी गई है| इन दिनों ईंधन की मांग में प्रति दिन चार लाख बैरल्स से भी अधिक गिरावट होगी, यह आशंका इंटरनैशनल एनर्जी एजन्सी ने जताई है| दुनिया में सबसे बडा ईंधन आयातदार चीन ही है और इसी कारण यह चित्र दिखाई देने की बात एजन्सी ने कही है|

चीन में फैली कोरोना व्हायरस की बिमारी का दायरा लगातार बढ रहा है और इससे अर्थव्यवस्था पर असर होना शुरू हुआ है| चीन दुनिया की फैक्टरी के तौर पर जाना जाता है और इस वजह से गाडियां, मोबाईल, कंप्युटर्स, दंवाईयां एवं अन्य क्षेत्रों पर असर हुआ है| दुनिया की कई प्रमुख कंपनियां चीन में स्थित अपने दफ्तर और कारखाने बंद रखने के लिए विवश है और इनमेंएपलऔरटेस्लाजैसी कंपनियां भी शामिल है

दुनिया में दुसरें क्रमांक की अर्थव्यवस्था रही चीन ईंधन का सबसे बडा आयातदार है और इसे प्रति दिन करीबन १४ लाख बैरल्स ईंधन की जरूरत होती है| पर, कोरोना व्हायरस की बिमारी फैलने के बाद चीन में अधिकांश उद्योग और शहर बंद पडे है| इस कारण ईंधन की मांग में काफी बडी गिरावट देखी गई है| फिलहाल चीन के ईंधन की मांग में प्रति दिन चार लाख बैरल्स की कमी हुई है और इस वर्ष के पहले तिमाही में यह स्थिति बरकरार रहेगी, यह समझा जा रहा है| ईंधन उत्पादक देशों की ओपेक संगठन ने भी ईंधन की मांग में हुई गिरावट की पुष्टी की है

कोरोना व्हायरस की बिमारी फैलना शुरू होने के बाद ईंधन के दामों में लगातार गिरावट हो रही है| जनवरी महीने के पहले हफ्ते बाद यह गिरावट शुरू हुई और अबतक ईंधन के दामों में कुल २३ प्रतिशत गिरावट देखी गई है| पिछले महीने में ७० डॉलर्स प्रति बैरल्स के नजदिक पहुंचे ईंधन के दाम फिलहाल ५४ डॉलर्स तक गिर चुके है|

इसी बीच फ्रान्स के वित्तमंत्री ब्रुनो ले मेर ने चीन की कोरोना व्हायर की बिमारी का असर पुरी अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर होगा, यह इशारा भी दिया है| वर्ष २०२० में अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का विकास दर कम से कम एक प्रतिशत गिर सकता है, यह इशारा भी फ्रेंच अर्थमंत्री ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.