कोरोना व्हायरस चीन से बाहर तेजी से फैल रहा है

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/तेहरान/रोम: लगभग ७० देशों में फैली कोरोना व्हायरस की महामारी ने अबतक ३,२१८ लोगों की मौत हुई है| इस महामारी ने ९३ हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है| चीन में इस महामारी की तीव्रता कम होने का दावा किया जा रहा है| पर दुनिया भर के अन्य देशों में इस महामारी का फैलाव काफी तेज हुआ है और कुछ दिनों से इस महामारी के खतरे से दूर रही अमरिका में ही अबतक ९ लोगों की इस बिमारी के चपेट में आने से मौत हुई है|

अगले दिनों में अमरिका में कोरोना व्हायरस का संक्रमण काफी तेज होगा, ऐसी चिंता जताई जा रही है| तभी, यूरोप में इस महामारी ने हडकंप मचाना शुरू किया है और इटली में ७९ लोग इस महामारी के कारण जान से गए है| फ्रान्स में इस बिमारी ने छह लोगों की मौत हुई है और पोलैंड में भी अब कोरोना व्हायरस का पहला मरीज देखा गया है| दक्षिण कोरिया में एक ही रात में कुल १४२ लोग कोरोना व्हायरस से पीडित होने की जानकारी सामने आयी है| इस वजह से दक्षिण कोरिया में कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिए मरीजों की संख्या ५,३२८ तक जा पहुंची है| दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने इस महामारी के विरोध में युद्ध का ऐलान भी किया है|

तभी, जापान में कोरोना व्हायरस के १ हजार मरीज देखें गए है और इन में से छह लोगों की मौत हुई है| ईरान में इस विषाणु ने बडा हडकंप मचाना शुरू किया है और चीन के बाद ईरान में ही इस महामारी से लोगों की मौत होने की बात स्पष्ट हुई है| ईरान में अबतक ९२ लोगों की इस बिमारी से मौत हुई है| वही, इस बिमारी से पीडीत लोगों की संख्या २,३०० से भी अधिक हुई है| ईरान की संसद में करीबन ८ प्रतिशत सांसदों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है| इस वजह से जनप्रतिनिधि और जनता की सभी बैठक रद्द की गई है|

इस महामारी से पीडित ना हो, इस लिए ईरान ने अपने हिरासत में होनेवाले करीबन ५४ हजार से भी अधिक कैदियों को रिहा करने का निर्णय किया है| इन कैदियों को कुछ समय बाद जेल वापस लौटना होगा, यह बात ईरान की यंत्रणा कह रही है| इसी बीच चीन के जीस वुहान शहर से इस महामारी का फैलना शुरू हुआ वहां पर कोरोना व्हायरस की तीव्रता कम होने का दावा चीन कर रहा है| कुछ मात्रा में इस महामारी को रोकने में चीन को कुछ मात्रा में सफलता प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है| पर चीन के यह दावे भरोसे लायक ना होने की प्रतिक्रिया कुछ लोग दर्ज कर रहे है|

असल में चीन ने कोरोना व्हायरस की जानकारी दो हफ्तों से भी अधिक समय तक छुपा कर रखने से ही यह संकट अब दुनिया के सामने खडा हुआ है, ऐसी कडी आलोचना हो रही है| चीन के स्थानिय लोगों के दाखिले से कुछ वृत्तसंस्था यह आरोप कर रहे है| अभी तक चीन इस बिमारी की सच्चाई दुनिया के सामने नही रख रहा है, यह आरोप भी यह वृत्तसंस्था कर रही है|

साथ ही कोरोना व्हायरस का फैलाव डरावने तरीके से बढने की बात मरीजों की संख्या से स्पष्ट हुई है, फिर भी अब कहा जा रहा है, उससे कई अधिक मात्रा में यह बिमारी हडकंप मचा रही है, यह दावा भी होने लगा है| कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिए एवं जान से जानेवाले मरीजों की संख्या अब घोषित की जा रही है उससे कई अधिक है, यह सभी लोगों को ज्ञात होने का दावा चीन की ही एक वेबसाईट ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.