चीन में ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव जारी – बिमारी की चपेट में ६७ हजार से भी अधिक लोग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग: चीन में फैल रही ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी का दायरा अब और भी बढने लगा है| इस बिमारी ने अब अफीकी देशों तक अपने पैर फैलाए है और अब इजिप्ट में भी कोरोना का मरीज देखा गया है| साथ ही यूरोप में भी कोरना व्हायरस ने अपने पहले मरीज को शिकार किया है| इसके तहेत फ्रान्स में एक चीनी यात्रि की कोरोना व्हायरस से मौत होने की बात दर्ज हुई है और यूरोप में कोरोना व्हायरस से हुई यह पहली मौत कही गई है|

कोरोना व्हायरस’ की बिमारी अबतक २६ से भी अधिक देशों में फैल चुकी है और इन देशों में अब अफ्रीकी देश का भी समावेश हुआ है| अफ्रीका के इजिप्ट में ‘कोरोना व्हायरस’ का पहला मरीज देखा गया है| और इस बिमारी ने प्रवेश किया हुआ इजिप्ट २७ वां देश साबित हुआ है| इस क्षेत्र में इजिप्ट के अलावा यूएई में भी ‘कोरोना व्हायरस’ का मरीज देखा गया था|

अफ्रीका में कोरोना व्हायरस का पहला मरीज देखा गया है तभी यूरोप में इस बिमारी से पहले मरीज की मौत हुई है| फ्रान्स पहुंचे एक ८० वर्ष के महीला की इस बिमारी से मौत होने की जानकारी सरकार ने साझा की| इस मुद्दे पर अधिक जानकारी अभी सामने नही आयी है| फिर भी फ्रान्स में कोरोना व्हायरस के कुछ संदिग्ध मरीज होने का दावा माध्यमों ने किया है|

इसी बीच चीन से फैली इस बिमारी के मरिजों की संख्या ६७,१६९ पर जा पहुंची है| वही, कोरोना व्हायरस से मारे गए लोबों की संख्या १,५२७ हुई है| चीन ने राजधानी बीजिंग समेत अधिकांश प्रमुख शहरों में सावधानी बरतनी शुरू की है और बाहर से लौट रहे हर एक नागरिक की जांच की जा रही है|

कुछ माध्यमों ने चीन में लगभग ४० करोड लोग लॉकडाउन में होने का दावा किया है| चीन इस पर बयान देने से दूर रहा है और साथ ही पश्‍चिमी देश ‘कोरोना व्हायरस’ का मुद्दा अतिरंजित कर रहे है, यह दावा भी चीन के नेता कर रहे है|

चीन की ‘कोरोना व्हायरस’ बिमारी फैलने से जापान के जहाज पर फंसे ४०० से भी अधिक यात्रियों को रिहा करने का निर्णय अमरिका ने किया है| इस बारे में जापान सरकार से बातचीत हुई है और उन्हें विमान से स्वदेश लाया जा रहा है, यह जानकारी अमरिकी सूत्रों ने दी| जापान के बंदरगाह में खडे ‘डायमंड प्रिन्सेस’ इस जहाज पर कई देशों के एक हजार से भी अधिक यात्रि पिछले कुछ हफ्तों से फंसे हुए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.