कोरोना व्हायरस का भारत पर सीमित प्रभाव होगा – रिजर्व्ह बैंक के गव्हर्नर का दावा

नई दिल्ली: कोरोना व्हायरस का भारतपर होनेवाला असर सीमित रहेगा, यह बात रिजर्व्ह बैंक के गव्हर्नर शक्तिकांत दास ने स्पष्ट की है| कुछ क्षेत्रों में कच्चे सामान की आपुर्ति ना होने से अडचनें बन सकती है, पर इसके लिए विकल्प देखें जा रहे है, यह जानकारी दास ने साझा की| वही, केंद्र सरकार ने अन्य देशों से आयात हो रहे कच्चे सामान पर आयात कर कम करके उद्योग क्षेत्र को राहत देने की तैयारी रखी है|

चीन से भारतीय उद्योग क्षेत्र को बडी मात्रा में कच्चे सामान की आपुर्ति होती है| कोरोना व्हायरस के कारण यह आपुर्ति बाधित हुई है| इस बारे में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने मंगलवार के दिन एक बैठक बुलाकर उद्योग और व्यापारी संगठन एवं उद्योगक्षेत्र के प्रतिनिधियों से बातचीत की| कच्चे सामान की आपुर्ति बाधित होने से समस्या बन सकती है, यह जानकारी इस दौरान इन प्रतिनिधियों ने वित्तमंत्री से साझा की|

इसके बाद केंद्र सरकार कच्चे सामान पर आयात कर कम करके चीन को विकल्प ढुंढने के लिए उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की जानकारी सामने आयी है| चीन के अलावा भारत के उद्योग क्षेत्र और भारतीय अर्थव्यवस्था को भी संकट का सामना करना होगा, यह चिंता कुछ लोग जता रहे है| पर, रिजर्व्ह बैंक के गव्हर्नर शक्तिकांत दास ने यह चिंता बेबुनियाद होने की बात कही है|

भारतीय उद्योग क्षेत्र के सामने इससे समस्या खडी होगी| पर, कोरोना व्हायरस का भारत में देखे जानेवाला प्रभाव सीमित रहेगा, यह भी दास ने कहा है| पर, चीन यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था है और जागतिक ‘जीडीपी’ में चीन का हिस्सा और जागतिक व्यापार में चीन का हिस्सा काफी बडा है| इस वजह से चीन की अर्थव्यवस्था में होनेवाली उथल पुथल का जागतिक स्तर पर काफी बडा असर हो सकता है, यह दावा शक्तिकांत दास ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.