भारत में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या में बढोतरी

नई दिल्ली/मुंबई – भारत में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या बढकर ११४ तक जा पहुंची है| इन में से ३९ मरीज महाराष्ट्र में देखें गए है| इसी दौरान देश में देखें गए कोरोना व्हायरस के १३ मरीज पुरी तरह से ठिक होने का ऐलान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया है| ऐसे में ईरान में फंसे करीबन ५३ भारतीयों को स्वदेश लाया गया है, यह जानकारी विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने साझा की| अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने इस महामारी के मुद्दे पर भारत के विदेशमंत्री से फोन पर बातचीत करने का वृत्त जारी हुआ है| 

महाराष्ट्र में देखें गए कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या ३९ हुई है| इस पृष्ठभूमि पर ग्रामपंचायत और नगरपालिका के चुनाव तीन महीने बाद लेने का निर्णय किया गया है| साथ ही राजनयिक, धार्मिक कार्यक्रमों को अनुमति ना देने के आदेश राज्य सरकार ने जिल्हा प्रशासन को दिए है| साथ ही कोरोना व्हायरस की बिमारी रोकने के लिए प्रावधान किए गए रकम में से ४५ करोड रुपयों का पहला हफ्ता विभागीय आयुक्त को दिया गया है| केंद्र सरकार ने सात देशों से पहुंचे यात्रियों को वैद्यकीय जांच होने तक अलग रखने के आदेश दिए थे| महाराष्ट्र सरकार ने इसमें दुबई, सौदी अरब और अमरिका से पहुंचे यात्रियों को भी शामिल करने का निर्णय किया है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार के दिन वार्ता परिषद को संबोधित करके देश में बनी स्थिति की जानकारी साझा की| देश में इस महामारी के ११४ मरीज देखें गए है और उनपर इलाज शुरू हुए है| इस महामारी ने चपेट में लिए हुए १३ मरीज पुरी तरह से स्वस्थ्य होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की| साथ ही संदिग्ध मरिजों को निगरानी में रखा जा रहा है और इस बारे में जरूरी सभी सावधानी बरती जा रही है, यह भरोसा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिलाया| इसी बीच यूरोपिय महासंघ के सदस्य देश एवं ब्रिटेन और तुर्की इन देशों के यात्रियों को भारतीय यात्री विमानों से सफर करने की अनुमति नही रहेगी, यह अहम ऐलान भी इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया| कोरोना व्हायरस का अधिक मात्रा में फैलाव ना हो, इस लिए यह सावधानी बरती जा रही है, ऐसी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.