अमरीका समेत युरोपीय देशों में कोरोना महामारी की तीव्रता बढ़ी

वॉशिंग्टन/लंदन – दुनियाभर के विभिन्न देशों में टीकाकरण की मुहिम तेज़ हो रही है कि तभी कोरोना के संक्रमण की तीव्रता भी बढ़ रही दिखायी दे रही है। अमरीका में पिछले कुछ दिन लगातार प्रतिदिन दो लाख से अधिक मरीज़ दर्ज़ हो रहे होकर, ब्रिटन में पिछले हफ़्ते से हररोज़ ५० हज़ार से अधिक मरीज़ पाये जा रहे हैं। दुनिया में सर्वाधिक मरीज़ दर्ज़ हुए १० देशों की सूचि में पाँच युरोपीय देश होकर, इन देशों में एकत्रित मरीज़संख्या सवा करोड़ के पार गयी है। अफ़्रीका में भी ३० लाख से अधिक मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, उनमें से ४० प्रतिशत मरीज़ केवल दक्षिण अफ़्रीका में पाये गये हैं।

us-eu-coronaपिछले साल जनवरी महीने में वुहान शहर में कोरोनावायरस से पहली मृत्यु होने की बात चीन ने बतायी थी। उसके बाद दुनिया को कोरोना महामारी की दो लहरों का झटका लगा होकर, जल्द ही तीसरीं लहर आने की भी चेतावनियाँ दीं जा रहीं हैं। दुनियाभर में कोरोना मरीज़ों की संख्या ९ करोड़, २ लाख, ९८ हज़ार हुई होकर, मृतकों की कुल संख्या १९ लाख, ३५ हज़ार, ६१३ हुई है, ऐसी जानकारी अमरीका की ‘जॉन हॉपकिन्स युनिव्हर्सिटी ऑफ मेडिसिन’ ने साझा की। अमरीका में २४ घंटों में दो लाख १३ हज़ार से अधिक मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। वहीं, कोरोना के कारण दम तोड़नेवाले लोगों की संख्या १,८१४ से बढ़ी होकर, मृतकों की कुल संख्या ३ लाख, ७४ हज़ार, ३२२ हुई है।

अमरीका के साथ ही युरोपीय देशों को कोरोना की महामारी का ज़बरदस्त झटका लगा दिखायी दे रहा है। कोरोना के सर्वाधिक मरीज़ दर्ज़ होनेवाले १० देशों की सूचि में ब्रिटन, फ्रान्स, इटली, स्पेन तथा जर्मनी का समावेश है। ब्रिटन में सर्वाधिक ३० लाख, ८१ हज़ार मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, जर्मनी में मरीज़ों की संख्या १९ लाख के पार जा चुकी है। ब्रिटन में पिछले हफ़्ते से प्रतिदिन ५० हज़ार से अधिक मरीज़ दर्ज़ हो रहे हैं और ६ से ९ जनवरी ऐसे लगातार चार दिन में एक हज़ार से अधिक लोगों ने दम तोड़ा होने की जानकारी दी गयी। ब्रिटन में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या ८२ हज़ार ६२४ हुई है।

us-eu-coronaइटली में ७८ हज़ार से अधिक और फ्रान्स में ६७,८८५ लोगों की कोओना से मृत्यु हुई है। स्पेन में कोरोना मृतकों की संख्या ५१ हज़ार के पार गयी होकर, जर्मनी ने ४० हज़ार की संख्या पार की है, ऐसी जानकारी स्थानीय यंत्रणा ने दी। इन सभी प्रमुख देशों में पिछले महीने से ‘लॉकडाउन’ लागू किया गया होकर, टीकाकरण की मुहिम भी शुरू हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना की तीव्रता बढ़ रही होने के कारण विशेषज्ञों द्वारा चिंता व्यक्त की जा रही है। युरोपीय देशों के अलावा रशिया में और लैटिन अमरीका के ब्राझिल में भी महामारी का फैलाव बढ़ रहा दिख रहा है।

रशिया की राजधानी मॉस्को में २४ घंटों में चार हज़ार से अधिक मरीज़ पाये गये होकर, देश में मरीज़ों की संख्या ३४ लाख, २५ हज़ार के पार हुई है। कोरोना के मृतकों की संख्या ६२ हज़ार से अधिक हुई है। ब्राझिल में अब तक ८१ लाख से अधिक मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, मृतकों की संख्या दो लाख के पार गयी है। अफ़्रीका महाद्वीप में कोरोना मरीज़ों की संख्या ३० लाख से अधिक हुई होकर, ७२ हज़ार से अधिक नागरिकों ने दम तोड़ा है, ऐसी जानकारी ‘आफ्रिका सीडीसी’ ने दी है।

इसी बीच, चीन के हेबेई प्रांत में फिर से मरीज़ों की संख्या बढ़ने की ख़बर सामने आयी है। ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनायझेशन’ (डब्ल्यूएचओ) का पथक दाख़िल हो रहा है, ऐसे में मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है, इस बात का अचरज व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.