चौबीस घंटों में कोरोना की मृतकों की संख्या सर्वाधिक

मृतकों की संख्यानई दिल्ली – देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हालांकि धीरे धीरे कम हो रही है, फिर भी इस महामारी के कारण प्रतिदिन होनेवाली मृत्युओं की संख्या अभी भी चार हज़ार से अधिक है। मंगलवार की सुबह तक के चौबीस घंटों में, देशभर में ४ हज़ार ३२९ लोगों की मृत्यु हुई। उनमें सोमवार को महाराष्ट्र में हुईं हज़ार मृत्युओं का समावेश था। देशभर में अब तक, चौबीस घंटों में कोरोना की महामारी के कारण हुई यह सर्वाधिक मृत्युओं की संख्या है। मंगलवार को भी महाराष्ट्र में ६७९ लोगों ने दम तोड़ा। महाराष्ट्र समेत कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड इन राज्यों में कोरोना से सर्वाधिक मृत्युएँ हो रहीं हैं। इन आठ राज्यों में ही लगभग ७० प्रतिशत मृतक दर्ज़ हो रहे हैं।

देश में चौबीस घंटों में पाए जानेवाले कोरोना के मरीजों की संख्या अब तीन लाख से कम हुई है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषित की जानकारी के अनुसार, देश में चौबीस घंटों में १ लाख ६३ हज़ार नए मरीज दर्ज़ हुए। पिछले महीनेभर में, एक दिन में पाए गए मरीजों की यह सबसे कम संख्या है। इससे पहले २० अप्रैल को देश में चौबीस घंटों में २ लाख ५९ हज़ार १७० मरीज दर्ज़ किए गए थे। साथ ही, देश में ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

इसके अलावा, देश में ४ लाख २२ हज़ार मरीज एक दिन में ठीक हुए। यह अब तक की, एक दिन में ठीक हुए कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे देश में ऍक्टिव्ह केसेस की संख्या ३३ लाख ५३ हज़ार ७०० तक नीचे आई होकर, ठीक होनेवाले मरीज़ों की दर ८५.६० प्रतिशत तक गई है। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल इन जैसे राज्यों में पाये जा रहे नए मरीजों की तुलना में, चौबीस घंटों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। मंगलवार को महाराष्ट्र में २८ हज़ार ४३८ नए मरीज पाए गए; वहीं, ५२ हज़ार ९९८ मरीज ठीक हुए। लेकिन ६७९ मृत्युएँ दर्ज कीं गईं।

कोरोना से होनेवाले मृत्युदंड की संख्या काबू में नहीं आ रही, यहीं से दिख रहा है । मंगलवार को तमिलनाडु में ३६४ लोगों ने दम तोड़ा होकर, ३३ हज़ार नए मरीज पाए गए हैं। कर्नाटक में चौबीस घंटों में ५२५ लोगों की मृत्यु हुई और ३० हज़ार से अधिक नए मरीज दर्ज हुए। दिल्ली में २६५ लोग मारे गए और ४ हज़ार ४८२ नए मरीज दर्ज हुए। उत्तर प्रदेश में २५५ लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा होकर, ८ हज़ार ७०० नए मरीज पाए गए।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ९ राज्यों के ४८ जिलों के जिलाधिकारियों के साथ संवाद किया। उस समय उन्होंने, ‘मायक्रो कन्टेंमेंन झोन’ बनाना, यह कोरोना के विरोध में सबसे प्रभावी हथियार होने की बात स्पष्ट की। अगर जिलों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की, तो देश विजय होगा, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.