वुहान की संदिग्ध जैविक प्रयोगशाला का नियंत्रण चीन के लष्करी अफसरों के हाथ में – चीन जैविक हथियारों का निर्माण करने में जुटा होने का ब्रिटीश समाचार पत्र ने रखा आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/बीजिंग: चीन के वुहान शहर से फैर रहे ‘कोव्हिड१९’ की महामारी के वुहान इन्स्टिट्युट ऑफ व्हायरोलॉजी जिम्मेदार होने का आरोप रखा गया है| अब इस प्रयोगशाला के प्रमुख पद की जिम्मेदारी चीन के वरिष्ठ लष्करी अफसर मेजर जनरल चेन वैन के हाथ दी गई है| वुहान से इस महामारी का संक्रमण शुरू होने के बाद यह नियुक्ती की गई है और जनरल वै जैविक हथियारों के विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते है| उनकी नियुक्ती होने से वुहान की इस प्रयोगशाला का इस्तेमाल चीन की सेना जैविक हथियार तैयार करने के लिए कर रही है, यह आरोप ब्रिटेन के डेलि मेल इस समाचार पत्र ने किया है|

दिसंबर महीने के अंत से ‘कोरोना व्हायरस’ के विषाणु से महामारी की शुरूआत हुई थी| यह महामारी शहर के ‘सीफूड मार्केट’ से शुरू होने की बात कही जा रही है| चीन में स्थित प्रगत जैविक प्रयोगशाला ‘वुहान इन्स्टिट्युट ऑफ व्यायरोलॉजी’ इस मार्केट से कुछ ही मिल दूरी पर है| इस पृष्ठभूमि पर पश्‍चिमी देशों के वरिष्ठ नेता, अफसर एवं विशेषज्ञों ने ‘कोरोना व्हायरस’ का विषाणु चीन के ‘बायो वॉर फेअर प्रोग्राम’ का हिस्सा होगा एवं यह एक जैविक हथियार हो सकता है, ऐसा सनसनीखेज दावा किया था|

चीन, जागतिक स्वास्थ्य संगठन एवं प्रमुख वैज्ञानिकों ने यह दावे ठुकराए थे| पर, चीन ने इस महामारी का मुकाबला करने के लिए लष्करी तैनाती करने से और साथ ही वुहान इन्स्टिट्युट ऑफ व्हायरोलॉजी के प्रमुखपद पर लष्करी अफसर की नियुक्ती करने से पश्‍चिमी देशों में हुए दावे को मजबूती प्राप्त हो रही है| ब्रिटेन के ‘डेलि मेल’ इस समाचार पत्र ने इससे जुडी खबर प्रसिद्ध करते समय चीन के वरिष्ठ लष्करी अफसर मेजर जनरल चेन वैन की नियुक्ती जनवरी के आखिरी दिनों में यकायक की गई, यह कहा जा रहा है|

इसी बीच मेजर जनरल चेन वै स्वयं जेनेटिक इंजिनिअरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ होने की जानकारी दी गई है| वर्ष २००३ में चीन में फैली सार्स की महामारी के दौरान मेजर जनरल वै और उनके दल ने एक ‘मेडिकल स्प्रे’ का निर्माण किया था| इस स्प्रे का इस्तेमाल महामारी रोकने के लिए काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए किया गया था| अफ्रीका में फैली एबोला की महामारी के विरोध में टिका विकसित करने के दल में चीन के लष्करी अफसर ‘मेजर जनरल चेन वै’ का भी समावेश था|

जैविक हथियारों से जुडे क्षेत्र के विशेषज्ञ को वुहान की प्रयोगशाला का प्रमुख नियुक्त करना यह प्रयोगशाला चीन के सेना से इस्तेमाल होने का दावा साबित कर रहा है, यहबात ब्रिटीश समाचार पत्र ने कही है| साथ ही चीन के साथ दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोव्हिड१९ का विषाणु इसी प्रयोगशाला से दुर्घटना के कारण बाहर फैला होगा, यह दावा भी इस वृत्त में किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.