अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प बनाम माध्यम संघर्ष हुआ और भी तीव्र

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – वर्ष २०२० में होनेवाले राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव के प्रचार अभियान में मैं ‘फेक न्यूज़ नेटवर्क्स’ के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होऊंगा, ऐसी कठोर चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी हैं| उससे पहले विरोधी पक्ष होने वाले ‘डेमोक्रॅटिक पार्टी’ ने ट्रम्प के उद्योग समूह के ‘फॉक्स टीवी’ समाचार माध्यम पर बहिष्कार डालने की घोषणा की थीं| उस पर ट्रम्प की यह प्रतिक्रिया उमड़ ने का कहा जाता हैं| इस कारण अमरिकन समाचार माध्यमों के गट का राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के साथ संघर्ष अधिक ही घनघोर बनने का दिखाई देता हैं|

डॉनल्ड ट्रम्प के सन २०१६ राष्ट्राध्यक्ष पद पर चुनाव होने के पश्चात कुछ ही महीनों में अमरिका के उच्चतर समाचार माध्यमों ने उन पर उग्र आलोचना की थीं| अपने पर की गई आलोचना को उत्तर देते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘फेक न्यूज’ अर्थात झूठी खबरें अमरिकन जनता की सबसे बड़ी शत्रु साबित होती हैं, ऐसे शब्दों में समाचार माध्यमों को फटकारा था| अमरिका के ‘सीएनएन’, ‘न्यू यॉर्क टाइम्स’, ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’, ‘एनबीसी’ जैसे माध्यमों को ट्रम्प ने आलोचना का लक्ष्य किया था| उसी समय अमरिका के सबसे अधिक नागरिकों से देखे जाने वाला ‘फॉक्स न्यूज’ सबसे लोकप्रिय चैनल होने का दावा ट्रम्प ने किया था|

कुछ ही दिनों पहले ‘द न्यू यॉर्कर’ साप्ताहिक ने ट्रम्प शासन और ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल के दरमियां निकट के संबंध होने का आरोप किया था| इस वृत को ध्यान में लेकर अमरिका के ‘डेमोक्रॅटिक पार्टी’ ने सन २०२० में होने वाले चुनाव में ‘फॉक्स न्यूज’ यह समाचार माध्यम मीडिया पार्टनर नहीं होगा’, ऐसा जाहिर किया| ‘फॉक्स न्यूज’ हमारे पक्ष के उम्मीदवारों का सही और निष्पक्ष पक्ष प्रस्तुत नहीं करेगा, ऐसे शब्दों में ‘डेमोक्रॅटिक पार्टी’ के प्रमुख टॉम पेरेझ ने उस पर बहिष्कार की जानकारी दी हैं|

‘डेमोक्रॅटिक पक्ष’ के इस निर्णय पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कठोर प्रतिक्रिया दी हैं| अमरिका के अन्य समाचार माध्यमों की ‘फेक न्यूज़ नेटवर्क्स’ ऐसी छवि तैयार कर उन्होंने आयोजित किए कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने दी हैं|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इससे पहले भी लगातार अमरिका के समाचार माध्यमों को लक्ष्य किया हैं| वर्ष २०१७ के फरवरी महीने में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिका के वृत्त ्माध्यम देश के शत्रु होने का सनसनीखेज आरोप किया था| अमरिका के माध्यम झूठी खबरें देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं और माध्यमों ने विश्वसनीयता खो दी है, ऐसा भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कहा था|

अगले साल अमरिका में होने वाले चुनाव की पृष्ठभूमि पर ट्रम्प और अमरिका के माध्यमों में युद्ध अधिक ही भड़क उठेगा, ऐसे संकेत नई घटना से मिल रहे हैं| ट्रम्प के विरोधी और अमरिका में ‘डीप स्टेट’ के रूप में जानेवाला गुट समाचार माध्यम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रम्प शासन को गिरा देने के लिए प्रयत्न कर रहा है, ऐसे दावे भी इससे पहले प्रसिद्ध हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.