तटरक्षक दल की कार्रवाई में पोरबंदर से लगभग ३५०० करोड़ रूपए का हेरोइन जब्त

मुंबई: मुंबई तटरक्षक दल ने गुजरात के पोरबंदर के पास एक जहाज से ३५०० करोड़ रूपए के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं| इसके पीछे नशीली पदार्थों का अन्तर्राष्ट्रीय रॅकेट होने की आशंका जताई जा रही है| समुद्री रास्ते से की जाने वाली नशीली पदार्थों की तस्करी का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रकरण है, ऐसा दावा किया जा रहा है| तटरक्षक दल के साथ गुप्त एजेंसी, नौसेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा संस्थाएं मिलकर इसकी तहकीकात करने की खबर है| नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे इस जहाज के सभी आठ कर्मचारियों को तटरक्षक दल ने अपने कब्जे में लिया है|

मुंबई तटरक्षक दल

मध्य अमरिका के ‘पनामा’ देश में पंजीकृत ‘एमवी हेनरी’ इस व्यापारी जहाज से बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है, ऐसी खबर गुप्त एजेंसी से तटरक्षक दल को मिली थी| इस जहाज के कर्मचारियों ने फोन पर की हुई बातचीत को गुप्त एजेंसी ने पकड़ लिया था| उसके बाद यह ऑपरेशन शुरू हुआ| ईरान से गुजरात के ‘अलंग’ बंदरगाह की तरफ जा रहे इस जहाज पर, पिछले तीन दिनों से तटरक्षक दल गुप्त एजेंसी की ओर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर नजर रखे हुए था|

रविवार को यह जहाज गुजरात के पोरबंदर किनारे के पास पहुँचते ही, तटरक्षक दल का जहाज ‘समुद्र पवक’ और ‘अंकित’ ने इस जहाज का पीछा किया और इस जहाज को किनारे पर लेकर आए|

इस जहाज की जाँच करने के बाद इसमें छोटे छोटे पैकेट में भरा हुआ १५०० किलो का हेरोइन मिल गया| इस हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बजार में ३५०० करोड़ रूपए कीमत होने की बात बताई जा रही है| ‘अलंग’ बन्दरगाह से भारत के अन्य ठिकानों पर इस हेरोइन की तस्करी करने का षड्यंत्र था, ऐसी गुप्त एजेंसी की रिपोर्ट है|

इस जहाज के आठ भारतीय कर्मचारियों को कब्जे में लिया गया है| इस जहाज पर नशीले पदार्थ ईरान से चढ़ाए गए या पनामा से इसकी तस्करी हुई है, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है| गुप्तचर एजेंसी, नौसेना और तटरक्षक दल के साथ साथ पुलिस भी इस जाँच में शामिल हुई है| इस पूरी घटना की संयुक्त जाँच सुरक्षा यंत्रणाओं ने हाथ में ली है| इससे कई चौंका देने वाले सच सामने आने वाले हैं|

पिछले दो महीनों में पनामा का यह दूसरा जहाज विवाद में घेरा है| १३ जून को पनामा में ही पंजीकृत एक जहाज ने कोच्ची के पास भारत के एक मछुआरे जहाज को धक्का दिया था| जिस मे दो मछुआरे मारे गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.