‘साउथ चाइना सी’ के क्षेत्र में – शक्तिप्रदर्शन करके चीन के नौसेना की अमरिका को चेतावनी

Third World Warकिंगदाओ: चीन को किसी भी देश पर अथवा सागरी क्षेत्र पर सत्ता नहीं दिखानी है और सभी देशों के नौसेना के साथ सहयोग बढ़ाना है, ऐसी घोषणा चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने की है| चीन की नौसेना के ७० वें स्थापना दिन के निमित्त से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने यह दावा किया है| पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष के दावे और चीन की कार्रवाई में फर्क होने की बात सामने आ रही है| चीनी नौसेना ने अपनी तीसरे विमानवाहक युद्धनौका प्रदर्शित करके अपने सामर्थ्य सिद्ध करने का प्रयत्न किया है|

साउथ चाइना सी, क्षेत्र, शक्तिप्रदर्शन, चीन, नौसेना, अमरिका, चेतावनीचीन की नौसेना के स्थापना को सात दशक पूर्ण हो रहे हैं| इस निमित्त से सोमवार से ही चीन के दक्षिणी भाग किंगदाओ में नौसेना के अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| नौसेना के इन कार्यक्रमों में ६१ देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे| भारत, रशिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया व्हिएतनाम इन देशों के युद्धनौका, विध्वंसक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं| इससे व्यतिरिक्त चीनी नौसेना के ३२ विध्वंसक और ३९ विमान शामिल होंगे, यह जानकारी सामने आई है| नौसेना के इस कार्यक्रम के निमित्त से राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने सोमवार को ६१ देशों के प्रतिनिधि से भेंट की है| तथा मंगलवार को शिनिंग इस चीन की नौसेना में मौजूद सबसे प्रगत और सामर्थ्यशाली विध्वंसक का ब्यौरा किया है|

शिनिंग विध्वंसक से बोलते हुए राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने चीन सागरी क्षेत्र में स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए समर्थन करता है, यह बात कही है| चीन की तरह अन्य देश भी अपनी नौसेना का उपयोग अंतरराष्ट्रीय सागरी क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए करें, ऐसा आवाहन राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने किया है| साउथ चाइना सी में चीन के कृत्रिम द्विप, उनका लष्करीकरण तथा उत्तर पूर्वी एशियाई देशों के साथ शुरू विवाद पर बोलने की बात राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने टाली है| साउथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन ने लगभग ६० कृत्रिम द्वीपों का निर्माण किया है| जिनमें कई बड़े द्वीपों का लष्करीकरण किया जा रहा है|

चीन साउथ चाइना सी का लष्करीकरण करने का आरोप अमरिका ने किया था| पर चीन ने अमरिका का यह आरोप ठुकराया था| दौरान इस नौसेना कार्यक्रम के निमित्त से आनेवाले कुछ घंटों में चीन अपनी पहली स्वदेशी बनावट की विमान वाहक युद्धनौका दुनिया के सामने प्रदर्शित कर रहा है| इससे पहले दो विमान वाहक युद्धनौका चीन की नौसेना में शामिल हुई हैं और इन में से एक ही युद्धनौका चीन की नौसेना में कार्यरत है| तथा दूसरी युद्धनौका का परीक्षण शुरू है| ऐसी परिस्थिति में अपने बेड़े में ३ विमान वाहक युद्धनौका शामिल हो रही है, यह चेतावनी चीन अमरिका एवं अन्य देशों को दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.