विदेशी जहाज़ों पर हमला करने के लिए अनुमति देनेवाला कानून करने की चीन की तैयारी

बीजिंग – अपनी विस्तारवादी नीति के लिए बदनाम हुई चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने समुद्री कानून का नया मसौदा तैयार किया है। इसके अनुसार, चीन ने दावा किये समुद्री क्षेत्र में निर्माण किये गए विदेशी निर्माणकार्य तोड़ने की एवं विदेशी जहाज़ों पर हथियारों का प्रयोग करने की अनुमति दी जायेगी। यह कानून पारित करके चीन विवादित समुद्री क्षेत्र पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की तैयारी में होने का दावा किया जा रहा है। चीन का यह कानून स्वीकार नहीं करेंगे, ऐसा वियतनाम ने कहा है। वहीं, इस कानून की वजह से ‘साउथ चायना सी’ में आनेवाले दिनों में बड़ा तनाव निर्माण होने की संभाव बढ़ रही है।

चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने पिछले सप्ताह में ही कोस्टगार्ड कानून का नया मसौदा तैयार किया है और इससे संबंधित जानकारी ‘नैशनल पिपल्स कांग्रेस’ की वेबसाईट पर जारी की गई है। अगले कुछ सप्ताहों में आयोजित होनेवाली चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत की बैठक में इसपर निर्णय होने की उम्मीद है। इससे समुद्री सुरक्षा, कानून का प्रशासनिक प्रवर्तन, अपराधिक जाँच एवं आन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, इनसे संबंधित चीन के कोस्टगार्ड की भूमिका अधिक स्पष्ट होगी, यह दावा चीनी माध्यम कर रहे हैं। चीन की समुद्री सीमा में मौजूद विदेशी निर्माण कार्य एवं विदेशी जहाज़ों की घुसपैठ को रोकने के लिए इससे फ़ायदा होगा, ऐसा चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत का कहना है।

लेकिन, चीन इस कानून की आड़ में साउथ और ईस्ट चायना सी का निवाला लेने की कोशिश कर रहा हैं, यह आरोप तीव्र होने लगा है। इस कानून की आड़ में दोनों समुद्री क्षेत्र में मौजूद विदेशी अधिकृत निर्माणकार्यों को ‘अनधिकृत’ क़रार देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही ‘साउथ और ईस्ट चायना सी’ में गश्‍त करनेवाले जहाज़ों की पूछताछ करके उनपर हमलें भी चीन कर सकता हैं, यह ड़र चीन के पड़ोसी देशों को सता रहा हैं। चीन ने इस कानून के तहत, कार्रवाई के सभी अधिकार कोस्टगार्ड को प्रदान किए हैं। इस वजह से, आनेवाले दिनों में ईस्ट और साउथ चायना सी में गश्‍त करनेवाले चीनी कोस्टगार्ड के जहाज़, विदेशी जहाज़ों के लिए चुनौती साबित होंगे, यह दावा किया जा रहा है।

चीन के इस समुद्री कानून पर पड़ोसी देशों ने आपत्ति दर्ज़ की हैं। वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने चीनी कानून पर चिंता भी जताई हैं। इस कानून की वजह से चीनी कोस्टगार्ड के जहाज़ वियतनाम की सीमा में मौजूद जहाज़ों पर भी हमलें कर सकते हैं, यह ड़र वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने जताया है। वहीं, चीन का यह कानून ईस्ट और साउथ चायना सी में गश्‍त कर रहीं जापान की विध्वंसकों को चुनौती देनेवाला है, यह दावा जापान के विश्‍लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.