‘टांझानिया’ में सोने के खदानों में चीन का बडा निवेष

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – पूर्व अफ्रीका में खदानों से भरे देश के तौर पर जाने जा रहे टांझानिया के सोने के खदानों में चीन ने बडे तादाद में निवेष किया है, यह जानकारी प्राप्त हुई है| टांझानिया के सोने के उत्पाद से जुडे तीन परियोजनाओं का काम चीन की कंपनियों को दिया गया है| इसके साथ ही देश के कुछ सोने के खदान भी चीन के हाथ सौपने के संकेत सरकार ने दिए है|

टांझानिया यह सोने का उत्पाद करनेवाला अफ्रीका का चौथा बडा देश है| इस देश के निर्यात में खनिजों का हिस्सा ५० प्रतिशत है| इसमें सबसे अधिक हिस्सा सोने की निर्यात ने काबिज किया है| लेकिन, देश में सोने का उत्पाद कर रही अवैध खदानों की संख्या काफी बडी है| यह चित्र बदलने के लिए सरकार ने विदेशी निवेष आकर्षित करने की कोशिश शुरू की है और चीन ने इसमें बडी रुचि दिखाई है|

पिछले कुछ वर्षों से चीन ने सोने के निवेष में काफी बढोतरी करना शुरू किया है| दुनिया में सबसे अधिक सोने की खरीद कर रहे चीन की यह खरीद कुछ अलग ही संकेत दे रही है| चीन के अलावा रशिया और यूरोपिय देशों ने भी सोने की खरीद बढाई है और आर्थिक स्तर पर दिखाई दे रही अस्थिरता इस खरीद का कारण होने का दावा विशेषज्ञ कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.