अर्थव्यवस्था को लगे झटकों की वजह से अमरिका के साथ व्यापारी चर्चा में चीन की स्थिति कमजोर – विश्‍लेषकों का दावा

Third World Warबीजिंग: अमरिका- चीन व्यापार युद्ध पर समाधान निकालने के लिए जारी प्रयत्न अंतिम चरण में होने का दावा किया जा रहा हैं| परंतु इसी चरण में चीन की अर्थव्यवस्था को एक के पीछे एक बड़े झटकें लगने के कारण व्यापार चर्चा में चीन का पक्ष कमजोर होने का दावा विशेषज्ञों से किया जा रहा हैं| चीन की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाली आंतरिक मांग तथा प्रांतीय अर्थव्यवस्थाओं का विकास इन दोनों घटकों के नकारात्मक नतीजें सामने आए हैं| उसी समय चीनी यंत्रणा से दी जाने वाली जानकारी विश्वसनीय नहीं होने का आरोप विश्व के प्रमुख आर्थिक संशोधन गट ने किया हैं|

अर्थव्यवस्था, झटकों, वजह, अमरिका, साथ, व्यापारी चर्चा, चीन, स्थिति कमजोर, विश्‍लेषकों, दावाचीन के ३१ प्रांतों में से १७ प्रांत आर्थिक विकास का अपेक्षित दर प्राप्त करने में असफल साबित हुए हैं| उसी समय देश के दो बड़े उद्योगोंका उनके ऋण की किस्त का भुगतान नहीं कर पाने से दिवालियेपन की तैयारी करने की जानकारी समाचार माध्यमों ने दी हैं| विश्व के गाड़ियों के लिए सबसे बड़े बाजार के रूप में प्रख्यात होने वाले चीन में साल २०१८ में गाड़ियों की बिक्री फिसलते हुए उन्होंने दो दशकों के निम्नतम स्तर पर पहुंची हैं| शहर के नागरिकों की क्रय शक्ति भी घटने का सामने आते हुए पिछले वर्ष में शहरी मांग ३ प्रतिशत से कम होने की जानकारी सामने आई हैं|

चीन की अर्थव्यवस्था का विकास दर साल २०१८ में ६.६ प्रतिशत तक नीचे फिसलने का खुलासा हुआ था| इस ऐतिहासिक गिरावट के पश्चात चीन की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर झुकते हुए आने वाले कुछ वर्षों तक यह झुकाव कायम रहेगा, ऐसे संकेतों की ऊपर दी जानकारी से स्पष्ट रूप से पृष्टि होने का दिखाई दे रहा हैं| चीन में उत्पादन क्षेत्र का सेंसेक्स लगातार दो महीनों के लिए ५० के नीचे होने से क्षेत्र में मंदी की स्थिति मानी जाती हैं|

इसी पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संशोधन गुट तथा विशेषज्ञों ने भी चीन के विषय में खुले तौर पर नकारात्मक प्रवृत्ति दर्शाने को शुरू कर दिया हैं| ‘कॅपिटल इकॉनॉमिक्स’ इस संशोधन गुटने वर्ष २०१८ में चीन की अर्थव्यवस्था सिर्फ पांच प्रतिशत के दर से उन्नति करने का रिपोर्ट दिया हैं| ‘चायना बीज बुक’ इस उच्चतर विश्‍लेषण संस्था के प्रमुख लेलॅण्ड मिलर ने, चीन की यंत्रणा से दी जाने वाली जानकारी बिल्कुल भी विश्वसनीय नहीं होने का आरोप किया हैं|

अमरिका के साथ व्यापारी चर्चा अंतिम चरण में होते हुए चीन की अर्थव्यवस्था के उड़ी धज्जियां इस प्रकार से सामने आना चीन का पक्ष कमजोर करने वाला साबित होगा, ऐसा दावा अर्थशास्त्रियों से किया जा रहा हैं| ‘हेमन कॅपिटल मॅनेजमेंट’ इस वित्त क्षेत्र की उच्चतर कंपनी ने इस संदर्भ में दिए रिपोर्ट में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प चीन के इस कमजोरी का सुनहरे मौके के तौर पर उपयोग करेंगे, ऐसा सूचित किया हैं| ट्रम्प चीन से अधिकाधिक छूट प्राप्त करने में सफल साबित होंगे, ऐसा दावा भी इस रिपोर्ट में किया गया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.