चीन द्वारा अमरीका के खिलाफ जंग की तैयारी की गयी होने का चिनी सेना की वेबसाईट का दावा

बीजिंग, दि. २७ : एशिया-पॅसिफिक समुद्री क्षेत्र की स्थिति विस्फोटक बन चुकी है, जिससे जंग की संभावना वास्तविकता में उतरेगी, ऐसा दिखाई दे रहा है| इस पृष्ठभूमि पर, चीन ने अमरीका के खिलाफ जंग की तैयारी शुरू की है, ऐसी चेतावनी चीन के सेना ने दी| चीन की ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ की वेबसाईट पर यह चेतावनी प्रकाशित हुई है|

अमरीका के खिलाफ जंगचीन के ‘सेंट्रल मिलिट्री कमिशन’ के वरिष्ठ अधिकारी ने वेबसाईट पर यह धमकी दी है| इसके लिए अमरीका के ट्रम्प प्रशासन की गतिविधियाँ ज़िम्मेदार हैं, ऐसा इल्ज़ाम थोंपा गया है| ‘साऊथ चायना सी’ तथा अन्य महत्त्वपूर्ण मसलों पर संकुचित नीति न अपनाते हुए, चीन के खिलाफ सख्त और अधिक आक्रामक नीति अपनाने की घोषणा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी|

इसके अंतर्गत, एशिया में स्थिरता स्थापित करने के लिए अमरीका अपनी नीति में बदलाव करनेवाली है| ‘ईस्ट और साऊथ चायना सी’ में सैनिकी गतिविधियाँ बढ़ाने के संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए हैं| इसके अलावा, अमरीका दक्षिण कोरिया में प्रक्षेपास्त्रभेदी सिस्टम तैयार करनेवाला है| अमरीका की ये तीन मुख्य गतिविधियाँ चीन को उक़सा रही हैं, ऐसा दावा चिनी सेना की वेबसाईट पर किया गया है|

अमरीका के खिलाफ जंगअमरीका के राष्ट्राध्यक्ष की ओर से ही चीन को जंग की धमकियाँ दी जा रही हैं, ऐसा आरोप इस वेबसाईट पर किया गया है| लेकिन चाहे कुछ भी हो जायें, यहाँ होनेवाले विदेशी हस्तक्षेप को क़ीमत ना देते हुए चीन की नौसेना का अपने समुद्री क्षेत्र में युद्धाभ्यास ऐसे ही चलता रहेगा, ऐसा चीन के सरकारी समाचारपत्र ने कहा है|

पिछले हफ्ते, ट्रम्प ने विदेशमंत्रीपद के लिए चयन किए ‘रेक्स टिलरसन’ ने, ‘साऊथ चायना सी’ में चिनी नौसेना की गतिविधियों को रोकने की नीति घोषित की थी| साथ ही, इस समुद्री क्षेत्र में चीन ने निर्माण किए अप्राकृतिक द्वीपसमूहों पर भी टिलरसन ने ऐतराज़ जताया था| अमरीका के भावी विदेशमंत्री द्वारा की गई इस आलोचना को चीन की मीडिया ने ज़ोरदार प्रत्युत्तर दिया था| साथ ही, ‘साऊथ चायना सी’ पर चीन का संप्रभुत अधिकार है, जिसमें अमरीका दखल ना दें, ऐसी फटकार चीन ने लगाई थी| इसके बाद, अब चीन के विदेशमंत्रालय द्वारा अमरीका की ट्रम्प सरकार को चेतावनी दी गई है|

इस प्रश्‍न पर जंग छेड़ी गई, तो फिर चीन भी तैयार है| लेकिन क्या चीन को रोकने के लिए अमरीका जंग छेड़ेगी, ऐसा सवाल चीन की सरकारी मीडिया बारबार कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.