भारत द्वारा व्हिएतनाम को दिये जानेवाले ‘आकाश’ पर चीन को ऐतराज़

बीजिंग, दि. ११: जमीन से आकाश में दागा जा सकनेवाला ‘आकाश’ प्रक्षेपास्त्र, भारत ने व्हिएतनाम को देने की तैयारी करने के बाद, उसपर चीन से अपेक्षित प्रतिक्रिया ज़ाहिर हुई है| भारत ने ऐसा फैसला लिया तो चीन चुप नहीं बैठेगा, ऐसी चेतावनी चीन की सरकारी मीडिया ने दी है| साथ ही, भारत की चीनविषयक नीति अधिक से अधिक आक्रामक हो रही है, ऐसी शिकायत भी चीन की सरकारी मीडिया ने की है|

आकाश

‘भारत ने ‘आकाश’ प्रक्षेपास्त्र व्हिएतनाम को दिये, तो इससे इस क्षेत्र में असमतोल और अशांति पैदा होगी| ऐसे हालातों में चीन चुप नहीं बैठेगा| चीन को उसपर कार्रवाई करनी ही होगी’ ऐसा दावा ‘ग्लोबल टाईम्स’ इस चीन के सरकारी अखबार ने किया है| वहीं, चीन पर अधिराज्य करनेवाले ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चायना’ (सीपीसी) के मुखपत्र ने, भारत की इस तैयारी की गंभीरता से दखल लेते हुए, उसके खिलाफ़ चेतावनी दी| भारत की चीनविषयक नीति अधिक से अधिक आक्रामक और घातक बन रही है, ऐसे इस अखबार ने कहा है|

व्हिएतनाम को भारत से दिये जानेवाले ‘आकाश’ की आपूर्ति चीन को शह देने के लिए है, ऐसा दावा भारतीय मीडिया कर रही है| भारत की ‘एनएसजी’ सदस्यता और ‘मसूद अझहर’ पर की कार्रवाई, इनपर रोक लगानेवाले चीन को सबक सिखाने के लिए भारत ने यह फैसला किया है, ऐसा भारतीय मीडिया का कहना है| वहीं, यह बात बहुत चिंताजनक है, ऐसा दावा चीन की मीडिया ने किया है|

इस दौरान, पाकिस्तान को लडाकू विमान, पनडुब्बियाँ देनेवाला चीन, भारत द्वारा जताये जानेवाले ऐतराज़ को हर बार नज़रअंदाज़ करता आ रहा है| ‘यह दोन देशों के बीच का रक्षाविषयक व्यवहार होकर, भारत इसमे दख़ल नहीं दे सकता’ ऐसा युक्तिवाद चीन करता आ रहा है| लेकिन व्हिएतनाम के साथ भारत के रक्षाविषयक व्यवहार पर चीन अपनी सरकारी मीडिया द्वारा ऐतराज़ जता रहा है| इससे चीन का दोमुँहापन साबित हो रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.