अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों पर मात करने के लिए चीन ईरानी ईंधन का भंडार कर रहा है

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन: पिछले छह महीनों में ईरान ने रवाना किया हुआ लाखों बैरल ईंधन चीन ने ‘ऑइल डिपो’ में भंडार किया है| यह ईंधन स्थानिय बाजार में उतारने से दूर रहकर अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों पर मात करने की कोशिश चीन कर रहा है, यह दावा अमरिका में प्रमुख वृत्तसंस्था ने किया है| भविष्य में अमरिका ने ईरान पर ईंधन से जुडे प्रतिबंध कम किए तो यह भंडार इस्तेमाल में लाने का चीन का प्लैन है, ऐसा इस वृत्तसंस्था का कहना है|

पिछले वर्ष से अमरिका ने ईरान पर कडे प्रतिबंध लगाना शुरू किया| इसमें ईरान के ईंधन निर्यात पर भी अमरिका ने प्रतिबंध लगाए है| अमरिका के इस निर्णय का झटका ईरान के साथ बडी मात्रा में ईंधन व्यवहार कर रहे चीन और अन्य देशों को लगा है| अन्य देशों ने अमरिकी प्रतिबंधों का सम्मान करके ईरान के साथ शुरू ईंधन के व्यापार पर पूरी तरह रोक लगाई है, वही कुछ अन्य देशों ने ईरान के ईंधन की खरीद काफी कम की है| लेकिन, अमरिका के प्रतिबंधों के बावजूद चीन ने ईरान के साथ ईंधन व्यापार जारी रखा है|

जनवरी से मई महीने तक ईरान से करीबन १ करोड २० लाख बैरल्स ईंधन चीन पहुंचा है, यह दावा अमरिका की प्रमुख ‘ब्लुमबर्ग’ वृत्तसंस्था ने किया है| लेकिन, इसमे से एक करोड बैल्स ईंधन चीन ने इस्तेमाल में होने का ऐलान किया| जून और जुलै महीने के आंकडे अभी सामने नही आयी है| लेकिन, पिछले कुछ महीनों से ईरान से चीन पहुंच रहे ऑइल टैंकर की संख्या देखे तो चीन की ‘स्टोरेज’ में फिलहाल लाखों बैरल्स ईंधन का भंडार हो सकता है, यह दावा इस वृत्तसंस्था ने किया है|

ईरान के ईंधन का भंडार कर रहे देशों पर अमरिका ने अभी तक प्रतिबंध लगाए नही है| इसका लाभ उठाकर चीन ने स्थानिय बाजार में ईरान का ईंधन बडी संख्या में उतारे बिना इसका भंडार बढाने पर जोर दिया है| इस कारण अमरिका के प्रतिबंधों पर मात देने में चीन कुछ तादाद में कामयाब होने का दावा इस वृत्तसंस्था ने अपने समाचार में किया है| अमरिका ज्यादा समय तक ईरान पर प्रतिबंध नही रखेगा और अगले दिनों में यह प्रतिबंध कम किए जाएंगे, यह भरोसा चीन रख रहा है, ऐसा सिंगापूर स्थित विश्‍लेषक रॅशेल येव्ह ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.