ताजिकिस्तान में लष्करी अड्डा बनाकर चीन अफगानिस्तान पर नियंत्रण पाने की तैयारी में

china-tajikistan-afghan-1मॉस्को – ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर वाखण कॉरिडोर के पास चीन लष्करी अड्डा और निगरानी का केंद्र बना रहा है। ताजिकिस्तान की सरकार के सूत्रों के हवाले से माध्यमों ने यह खबर जारी की। लेकिन चीन ने इस खबर को नकारा है। लेकिन चीन की नज़र अफगानिस्तान की खनिज संपत्ती पर होकर, उस पर नियंत्रण पाने के लिए चीन अमादा हुआ है, यह इससे पहले भी स्पष्ट हुआ था। अमरीका की सेनावापसी के बाद तालिबान की सहायता से, चीन अफगानिस्तान की साधनसंपत्ती की लूटमार करने की तैयारी कर रहा होने के संकेत से मिल रहे हैं।

ताजिकिस्तान की अफगानिस्तान सीमा के पास चीन लष्करी अड्डा बना रहा है। पिछले कुछ सालों से चिनी जवानों ने इस स्थान पर निगरानी केंद्र बनाकर आगे उसका विस्तार किया, ऐसा दावा किया जाता है। ‘रेडिओ अझातिक’ के स्थानीय संवाददाता ने इस मामले में जानकारी सामने लाई थी। चीन के इस लष्करी अड्डे के फोटोग्राफ्स भी इस उपलक्ष्य में सामने आए थे। स्थानिकों ने भी, चिनी जवानों की उपस्थिति बढ़ रही है ऐसा बताया था।

china-tajikistan-afghan-2अफगानिस्तान के बडाख्शान प्रांत के पास ही चीन का यह लष्करी अड्डा होने का दावा किया जाता है।बडाख्शान प्रांत की सीमा चीन के झिंजियांग प्रांत से सटी है। इस सीमा से उइगर बागी, चीन में घुसपैंठ कर सकते हैं, ऐसा डर चीन को लग रहा। इस कारण चीन ताजिकिस्तान में यह लष्करी अड्डा बना रहा है ऐसा दावा किया जाता है। लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान के बगराम हवाई अड्डे पर भी चीन का लष्कर दाखिल होने की खबरें आईं थीं। बगराम हवाई अड्डे के पास रहनेवाले अफगानियों ने चिनी जवानों को देखने का दावा किया था। लेकिन चीन तथा तालिबान ने ये दावे ठुकराए थे।

अफगानिस्तान का सामरिक महत्व और इस देश में होनेवाली अरबों डॉलर की खनिज संपत्ती पर चीन की नज़र है। इसके लिए चीन ताजिकिस्तान के इस अड्डे का इस्तेमाल करेगा, यह बात सामने आई है। इससे पहले चीन अफगानिस्तान में अपने हेतु साध्य करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करेगा ऐसे संकेत मिले थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में इन पाकिस्तान पर नाराज़ होने की खबरें सामने आईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.