पूरे ‘साऊथ चाइना सी’ पर चीन का कब्जा – फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इनकी चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

सिंगापूर – साऊथ चाइना सी पूरी तरह चीन के कब्जे में है| अमरिका इस क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो ऐसी गतिविधियां ना करे| ऐसी गतिविधियों को चीन से आक्रामकता से जवाब मिल सकता है| अमरिका के साथ अन्य सभी इस सच्चाई का भान रखना आवश्यक है, ऐसी चेतावनी फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते इन्होंने दी है| ‘साऊथ चाइना सी’ में चीन की आक्रामकता बर्दाश्त नही करेंगे, ऐसा अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने हाल ही में कहा था| इस पृष्ठभुमि पर दुअर्ते इन्होंने दी चेतावनी अहम है|

सिंगापूर में ‘आसियान’ और सहयोगी देशों की बैठक शुरू है| इस बैठक में ‘आसियान’ देश और चीन के दरमियान ‘साऊथ चाइना सी’ के संदर्भ में ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ को लेकर सहमती बनी है, ऐसा बताया जा रहा है| ‘साऊथ चाइना सी’ में ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ लागू हो, यह भुमिका अमरिका तीव्रता से प्रस्तुत कर रहा है| इस वजह से ‘आसियान’ और चीन के बीच बनी सहमती ध्यान खींच रही है|

‘कोड ऑफ कंडक्ट’ पर सहमती बनने के बावजूद ‘साऊथ चाइना सी’ में संघर्ष थमेगा नही, ऐसा दुअर्ते इन्होंने दी हुई चेतावनी से दिख रहा है| लेकिन इस दौरान उन्होंने अमरिका को लक्ष्य करने की कोशिश की है| ‘साऊथ चाइना सी’ से संबंधित सभी विवाद का निपटारा आसियान और चीन ने एक दुसरे के साथ चर्चा से करे| अमरिका और सहयोग देश इस प्रश्‍न में मध्यस्थता करने की कोशिश ना करे| अमरिका और अन्य देशों की गतिविविधयों की वजह से इस क्षेत्र में तनाव बढता है, यह आलोचना फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष ने की है|

चीन और ‘आसियान’ देशों में सब कुछ अच्छे से है, यह दावा करके ‘साऊथ चाइना सी’ में बने विवाद की जडे पश्‍चिमी देश और चीन के बीच शुरू विवाद में है, यह दावा भी दुअर्ते ने किया है| ‘साऊथ चाइना सी’ के विषय पर दुअर्ते इन्होंने पहले भी विभिन्न भुमिका अपनाई है| इसी दौरान कुछ ही दिनों पहले चीन के विरोध में चेतावनी दे रहे फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष अब फिर से चीन के पक्ष में खडे होने की भुमिका अपनाते दिख रहे है|

अमरिका ‘फिलिपिनी सी’ में विमानवाहक युद्धपोतों का युद्धाभ्यास कर रहा है| इसी दौरान दुअर्ते इन्होंने चीन के पक्ष में भुमिका अपनाई है और इस वजह से आश्‍चर्य व्यक्त किया जा रहा है| ‘आसियान’ के व्हिएतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई जैसे देशों का ‘साऊथ चाइना सी’ में सरहदी क्षेत्र के विषय पर चीन के साथ विवाद है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.