आंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण चीन ने कोरोना के मृतकों की संख्या १२९० से बढ़ायी

वुहान/वॉशिंग्टन – चीन ने आफाणॆ वुहान प्रांत के मृतकों की संख्या में ५० प्रतिशत से वृद्धि ज़ाहिर की। इससे वुहान के मृतकों की संख्या १२९० से बढ़ी। इन मृतकों की गिनती करना रह गया, ऐसी लीपापोती चीन ने की है। लेकिन दरअसल चीन कोरोना जे जान गँवा चुके लोगों की असली संख्या छिपा रहा है, यह आंतर्राष्ट्रीय आरोप तीव्र होने के कारण ही इस देश को यह जानकारी प्रकाशित करनी पड़ी है, ऐसा दिखायी देता है। लेकिन इस मामले के बाद, चीन पर केंद्रित आरोपों की तोपें अब अधिक ही ज़ोर से गोलाबारी करेंगे ऐसा दिखायी दे रहा है।

चीन सरकार ने हाल ही में प्रकाशित की नयी जानकारी के अनुसार, कोरोनावायरस की महामारी ने इस देश में ४६३२ लोगों की जानें लीं होकर, उनमें शुक्रवार को घोषित किये १२९० मृतकों का समावेश किया गया है। वहीं, चीन में इस संक्रमण के ३५१ नये मरीज दर्ज़ हुए होकर, अब इस देश में ८२,६९२ लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। ऐसा होने के बावजूद भी, वुहान के कुल मृतकों की कुल संख्या ६० हज़ार से दो लाख तक होने के दावे वुहान के नागरिकों ने, साथ ही चीन की कुछ वेबसाईट्स् ने किये थे। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी, चीन मृतकों के बारे में सही जानकारी छिपा रहा है, ऐसा आरोप किया है।

अमरीका के साथ ही ब्रिटन, जापान और तैवान, उसी प्रकार आंतर्राष्ट्रीय निरीक्षकों ने किये ये आरोप चीन ने ठुकराये थे। अब चीन में नये से दाख़िल हुए ‘कोरोनावायरस’ के दूसरे संक्रमण के बारे में भी ऐसे ही आरोप शुरू हुए हैं। फिछले महीने के अन्त से, वुहान के साथ चीन के अन्य भागों में कोरोना की नयी लहर मानी जानेवाले नये संक्रमण का फैलाव बढ़ रहा है। अब तक इस नये संक्रमण के हज़ार मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, चीन की सरकार ने जनता पर पुन: लॉकडाउन घोषित किया है। लेकिन चीन की कम्युनिस्ट हुक़ूमत ने शुरू के छ: दिन अपनी जनता को इस संक्रमण के बारे में अन्धेरे में रखा, ऐसे आरोप किये जा रहे हैं।

इसी बीच, कोरोनावायरस का फैलाव वुहान में से ही हुआ, यह संक्रमण यानी चीन के जैविक हमले का भाग होने का दावा आंतर्राष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं। वुहान की एक सरकारी प्रयोगशाला में इस महामारी के वायरस तैयार किये गए, ऐसे आरोप भी किये गए हैं। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘चायनीज वायरस’ ऐसी टिप्पणी भी की थी। इन आरोपों की तहकिक़ात करने हेतु अमरीका के सिनेट ने विशेष समिति का गठन किया है। लेकिन इससे बौखलाये हुए चीन ने, इस महामारी का ताल्लुक़ वुहानस्थित प्रयोगशाला से नहीं है, जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने वैसा भरोसा दिलाया है, ऐसा कहते हुए अपना बचाव शुरु किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.