अमरिकी युद्धपोत की गश्त के बाद तैवान की खाडी के निकट चीन का युद्धाभ्यास

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/तैपेई: मिसाइलों से सज्जित अमरिका की ‘यूएसएस एंटीटैम’ युद्धपोत ने तैवान की खाड़ी क्षेत्र में गश्त करने के बाद चीन बौखला गया है| इसी बीच चीन ने तैवान की खाड़ी क्षेत्र के पास युद्धाभ्यास भी आयोजित किया है| इस युद्धाभ्यास में चीन की नौसेना ने युद्धपोत से लाइव फायरिंग का अभ्यास किया है| तथा चीन के जे-२० स्टेल्थ विमानों ने तैवान के हवाई सीमा के पास गश्ती की है| दौरान चीन के इस युद्धाभ्यास पर अपनी कड़ी नजर होने की घोषणा तैवान के रक्षा मंत्रालय ने की है|

तैवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता शिह शुन-वेन ने दिए जानकारी के अनुसार सोमवार से चीन के नौसेना और वायुसेना का युद्धाभ्यास शुरू हुआ है| यह युद्धाभ्यास शुक्रवार तक चलने वाला है और इस युद्धाभ्यास में चीन अपने सार्वभौम भूभाग के रक्षा का अभ्यास करने की जानकारी चीन के नौसेना अधिकारी ने दी है| विध्वंसक के साथ चीन के गश्ती नौका भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हुई हैं|

पिछले कुछ दिनों से चीन ने तैवान पर अपनी दावेदारी अधिक आक्रामक रूप से प्रस्तुत करनी शुरू की है| तैवान यह अपना ही सार्वभौम भूभाग होने का दावा करनेवाले चीन ने तैवान के विरोध में युद्ध पुकारने की धमकी दी है| अमरिका एवं तैवान में हुई २.२ अरब डॉलर के लष्करी सहायता पर चीन ने आक्षेप लिया है| तथा तैवान को हमसे अलग करने का प्रयत्न किया तो चीन का लष्कर अपने देश का सार्वभौमत्व अबाधित रखने के लिए युद्ध पुकारेगा, ऐसी धमकी दी थी|

पर चीन की इस धमकी को कीमत न देते हुए अमरिका ने तैवान के खाड़ी क्षेत्र से अपनी युद्धनौका रवाना की है| २ दिनों पहले अमरिका के यूएसएस ऐंटीटैम इस विध्वंसक ने तैवान की खाड़ी क्षेत्र से यात्रा की है| एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त एवं खुले सागरी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अमरिका वचनबद्ध होने की याद दिलाने के लिए यह युद्धनौका रवाना करने की बात अमरिका के लष्करी अधिकारी ने स्पष्ट की है|

पर अमरिकी युद्धनौका के गश्ती पर चीन ने आलोचना की है| उसके बाद चीन ने तैवान की खाड़ी क्षेत्र के पास युद्धाभ्यास का आयोजन करते हुए अमरिका को चेतावनी देने का दावा किया जा रहा है| तथा जे-२० यह पांचवीं श्रेणी के स्टेल्थ विमान रवाना करते हुए चीन ने अमरिका के साथ जापान को भी चेतावनी दी है, ऐसा सिंगापुर स्थित एस.राजारत्नम स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज इस अभ्यास गुट के विश्‍लेषक कॉलिंन कोह ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.