चीन यह अमरीका का सबसे बड़ा दुश्मन – अमरिकी जनता को इसका यकीन होने की ‘गॅलप पोल’ की रिपोर्ट

वॉशिंग्टन – चीन यह अमरीका का सबसे बड़ा दुश्मन है। आनेवाले समय में चीन अगर आर्थिक महासत्ता बना, तो यह देश अमरीका के लिए खतरनाक साबित होगा, ऐसा डर अमरिकी जनता ने एक सर्वे के दौरान व्यक्त किया है। चीन को दुश्मन के रूप में देखनेवाले अमेरिकन्स की संख्या, पिछले साल की तुलना में दोगुनी हुई, ऐसा इस सर्वे में दर्ज़ किया गया है। आनेवाले कुछ घंटों में अलास्का में अमरीका और चीन के विदेशमंत्रियों में, सहयोग की पृष्ठभूमि पर बैठक होनेवाली है। उससे पहले इस सर्वे के ज़रिए अमरिकी जनता के मन में चीन के बारे में होनेवाला गुस्सा व्यक्त हुआ है।

china-usअमरीका की ‘गॅलप’ इस अग्रसर सर्वे और सलाहकार कंपनी ने हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट जारी की। ३ ते १८ फरवरी के बीच आयोजित किए इस सर्वे में अमरीका के युवा और वयस्कों के मत दर्ज़ किए गए। इनमें से ४५ प्रतिशत अमरिकी जनता ने, चीन यह अपने देश का सबसे बड़ा दुश्मन है, ऐसा कहा है। साल भर पहले इसी सर्वे में लगभग २२ प्रतिशत लोगों ने चीन को दुश्मन माना था। अतः चीन को दुश्मन के रूप में देखनेवाले अमेरिकन्स की संख्या सालभर में दोगुनी हुई, ऐसा इस सर्वे से दिखाई दे रहा है।

इसके लिए पिछले साल भर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई गतिविधियाँ ज़िम्मेदार हैं, ऐसा इस कंपनी का कहना है। अमरीका में आई कोरोना की महामारी यह चीनविरोधी गुस्से का प्रमुख कारण बनी है। चीन के वुहान से कोरोनावायरस का दुनिया भर में फैलाव हुआ। अमरीका में इस महामारी ने सर्वाधिक साढ़ेपाँच लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। इस कारण अमरिकी जनता में चीन के विरोध में तीव्र नाराजगी होने का दावा इस कंपनी ने किया। साथ ही, पिछले दो सालों से चीन-अमरिका मी जारी व्यापार युद्ध, उइगरों पर की कार्रवाई, हॉंगकॉंग के लोकतंत्र पर चीन ने किए हमलें और चीन का पड़ोसी देशों के साथ बना तनाव, ये मुद्दे भी अमरीकन्स में फैली चीन विरोधी नाराज़गी का कारण माने जाते हैं।

china-usकोरोना की महामारी के कारण अमरीका समेत दुनिया भर की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं को झटका लगा होकर कामा इस दौर में चीन के सकल राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि होने की बात अमरिकी जनता ने इस सर्वे के दौरान दर्ज़ की। अमरीका की लगभग ६३ प्रतिशत जनता ने, चीन दुनिया की आर्थिक महासत्ता बनने के मार्ग पर होने के लिए चिंता ज़ाहिर की। लेकिन आर्थिक महासत्ता बना चीन, अगले दस सालों में अमरीका के हितसंबंधों के लिए गंभीर रूप से खतरनाक साबित होगा, ऐसा मत इस सर्वे में दर्ज़ किया गया है।

केवल अमरिकी जनता ही नहीं, बल्कि अमरीका की राजनीतिक पार्टियाँ भी, चीन की अर्थव्यवस्था अपने देश के लिए खतरनाक होने की बात मानने कर रहीं हैं। लगभग ८१ प्रतिशत रिपब्लिकन्स और ५६ प्रतिशत डेमोक्रॅट पार्टी के नेताओं ने, चीन से अमरीका को खतरा होने की बात मान ली, ऐसा भी इस सर्वे से स्पष्ट हुआ है। वहीं, इनमें से एक प्रतिशत जनता ने, अमरीका ही अमरीका का सबसे बड़ा दुश्मन होने का मत दर्ज़ किया है।

इस सर्वे में सामने आया अमरिकी जनता का रुझान, चीनपरस्त नीति अपनानेवाले बायडेन प्रशासन के लिए असुविधाजनक साबित हो सकता है। क्योंकि अमरीका को रशिया से सर्वाधिक खतरा है और चीन यह अमरीका का मात्र प्रतिस्पर्धी है, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कहा था। लेकिन अमरिकी जनता का उसपर विश्वास नहीं है, यह ‘गॅलप पोल’ का सर्वे दर्शा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.