तुर्की के कान्ट्रैक्ट सैनिक और दहशतर्ग पीछे हटें तो ही लीबिया में युद्धविराम संभव – लीबियन बागी नेता जनरल हफ्तार का बयान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

त्रिपोली – लीबिया की सराज सरकार के साथ युद्धविराम स्थापित करने के लिए हम तैयार है| पर, उससे पहले तुर्की अपने कान्ट्रैक्ट सैनिक एवं सीरिया में उतारें आतंकियों को पीछे हटाए, यह मांगलीबियन नैशनल आर्मी(एलएनए) इस बागी लष्करी संगठन के प्रमुख जनरल खलिफा हफ्तार ने किया है| साथ ही यूरोपिय महासंघ ने लीबिया के समुद्री क्षेत्र के निकट शुरू की हुई युद्धपोतों की गश्त का भी हफ्तार ने स्वागत किया|

महीने पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन में लीबिया के मामले में अंतरराष्ट्रीय बैठक हुई थी| अमरिका, रशिया, यूरोपिय महासंघ, संयुक्त राष्ट्रसंघ समेत तुर्की, इजिप्ट एवं लीबिया के दोनों गुटों के प्रतिनिधि इस बैठक में उपस्थित थे| इस बैठक की पृष्ठभूमि पर लीबिया में थोडे समय के लिए युद्धविराम किया था| पर, तुर्की ने ही इस युद्धविराम का उल्लंघन किया है, यह आरोप जनरल हफ्तार ने किया

इस युद्धविराम का लाभ उठाकर लीबिया की सराज हुकूमत की सहायता के लिए समुद्री एवं हवाई रास्ते से तुर्की ने अपने सैनिक और कान्ट्रैक्ट सैनिक, सीरिया में स्थित तुर्की से जुडे आतंकी और हथियारों की आपुर्ति जारी रखी| तुर्की ने सराज हुकूमत के लिए की हुई यह आपुर्ति यानी युद्धविराम का उल्लंघन है, यह आरोप हफ्तार ने किया| रशिया और सौदी अरब ने भी लीबिया के संघर्ष में तुर्की ने कान्ट्रैक्ट सैनिक एवं सीरियन आतंकियों की तैनाती करने पर आलोचना की है|

तुर्की से हो रही तस्करी रोकने के लिए यूरोपिय महासंघ ने लीबिया की समुद्री सीमा के निकट नौसेना की गश्त शुरू की है, यह दावा हफ्तार ने किया| यूरोपिय देशं के युद्धपोतों की इस समुद्री गश्ती पर तुर्की ने आलोचना की है| यूरोपिय देशों की यह समुद्री गश्त यानी लीबिया के अंदरुनि कारोबार में हस्तक्षेप होने का आरोप तुर्की ने किया| वही, हफ्तार ने इस समुद्री गश्त का जोरदार समर्थन किया है|

दो दिन पहले यह समुद्री गश्त शुरू होने से कुछ घंटे पहले तुर्की का एक जहाज लीबिया की राजधानी त्रिपोली के बंदरगाह में पहुंचा था| सराज हुकूमत के लिए हथियार लेकर निकले इस जहाज पर हफ्तार बागियों ने राकेट हमलें किए थे| इस हमले में वर्णित जहाज पर रखा हथियारों का भंडार नष्ट हुआ| पर हफ्तार बागियों ने तुर्की के जहाज पर की इस कार्रवाई पर लीबिया की सराज हुकूमत ने अपनी नाराजगी जताई है| इस हमले की वजह से युद्धविराम होने की संभावना खतम होने का दावा सराज ने किया|

इसी बीच, लीबियन प्रधानमंत्री सराज ने तुर्की की यात्रा करके राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन से भेंट की| पर, सराज जेनीवा बैठक में शामिल ना हो, यह सूचना एर्दोगन ने की है ऐसा आरोप हफ्तार ने किया है| तुर्की एवं कतार के आदेश पर सराज ने जेनीवा की बैठक पर बहिष्कार करने की बात हफ्तार ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.