इजिप्ट के सुएज़ कनाल में मालवाहक जहाज़ फंसा – समुद्री यातायात को लगा बड़ा जाम

दुबई – हज़ारों कंटेनर्स के साथ यूरोप जा रहा विशाल मालवाहक जहाज़ सुएज़ कनाल में फंसा पड़ा हैं। ‘एमवी एवर गिवन’ नामक इस जहाज़ की वजह से सुएज़ कनाल से एशिया और यूरोप के दरमियान वाली समुद्री यातायात को बड़ा जाम लगा है। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापारी यातायात पर बड़ा असर हो रहा है। तेज़ तूफान के कारण इस जहाज़ ने कनाल में दिशा बदलने से यह स्थिति निर्माण होने का दावा किया जा रहा है।

egypt-suez-canalविश्‍व के सबसे बड़े मालवाहक कंटेनर जहाज़ के तौर पर पहचान प्राप्त करनेवाला ‘एमवी एवर गिवन’ मंगलवार के दिन सुएज़ कनाल में फंस गया। तैवान स्थित ‘एवरग्रीन मरिन कॉर्पोरेशन’ नामक शिपिंग कंपनी इस कंटेनर जहाज़ को चला रही है। इस कंटेनर पर अमरीका के पनामा का झंड़ा लगा हुआ है। एशिया से यूरोप स्थित नेदरलैण्ड जाने के लिए इस जहाज़ ने सुएज़ कनाल का रास्ता चुना था।

सुएज़ कनाल के बीचोबीच पहुँचने के बाद यह जहाज़ पूर्व दिशा में मुड़कर फंस गया। सैटेलाईट एवं स्थानीय माध्यमों ने प्रसिद्ध किए फोटो के अनुसार एमवी एवर गिवन जहाज़ का अगला हिस्सा सुएज़ कनाल के तट से टकराया हैं। इससे जहाज़ को किस हद तक नुकसान पहुँचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन, यातायात के मार्ग पर कंटेनर से भरा जहाज़ फंसने से समुद्री यातायात में बड़ा जाम लगा है।

egypt-suez-canalसुएज़ कनाल की यातायात का नियंत्रण कर रही कंपनी ने या इजिप्ट की यंत्रणा ने इस दुर्घटना का पुख्ता कारण साझा नहीं किया है। लेकिन, इजिप्ट के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर अंतरराष्ट्रीय माध्यमों को इस घटना की जानकारी प्रदान की। मंगलवार के दिन इस क्षेत्र को तूफानी हवा ने झटका दिया था। प्रति घंटा ५० किलोमीटर गति से बहनेवाले तूफान के कारण और इसके बाद उठे रेत के तूफान की स्थिति में यह जहाज़ कनाल के तट से टकराया, ऐसा इस अधिकारी ने कहा है।

इस जहाज़ के अधिकारी और अन्य कर्मचारी सुरक्षित हैं। साथ ही किसी भी कंटेनर का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, एशिया और यूरोप को जोड़नेवाले इस समुद्री मार्ग में जहाज़ फंसने से यातायात का बड़ा जाम लगा है। इस मार्ग से प्रति दिन ५० कंटेनर जहाज़ सफर करते हैं। इन कंटेनरर्स में egypt-suez-canalकरोड़ों डॉलर्स का ईंधन, अनाज़ एवं अन्य सामान का समावेश होता है। यह जहाज़ तय स्थान पर निर्धारित समय में ना पहुँचने से बड़ा नुकसान हो सकता है। इस वजह से इस कंटेनर जहाज़ को सुरक्षित तरीके से तट पर लगाकर यातायात का रास्ता खुला करने की काफी कोशिश हो रही है।

हिंद महासागर को भूमध्य समुद्र से जोड़नेवाला सुएज़ कनाल काफी अहम समुद्री मार्ग है। इस वजह से इस मार्ग की सुरक्षा बड़ी अहम साबित होती है। इससे पहले वर्ष १९६७ में इस्रायल के साथ हुए युद्ध के दौरान इजिप्ट ने इस मार्ग पर यातायात रोककर अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर रोक लगाई थी। इजिप्ट के सिनाई प्रांत के आतंकियों से भी इस कनाल की यातायात की सुरक्षा के लिए खतरा होने का इशारा अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषकों ने वर्ष २०१४ में दिया था। ऐसे में कुछ हफ्ते पहले येमन के हौथी विद्रोहियों ने रेड़ सी में सुएज़ कनाल की ओर जानेवाले व्यापारी जहाज़ों पर हमले करने के आरोप भी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.