‘साऊथ चाईना सी’ में तैनात प्रक्षेपास्त्र हटाएँ – अमरिका से चीन को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – साऊथ चायना सी में विवादित स्प्रार्टले आयलैंड क्षेत्र में तैनात की हुई प्रक्षेपास्त्र यंत्रणा चीन को हटाने के लिये अमरिका ने कहा है| इसी के साथ इस क्षेत्र का कोई भी देश बना विवाद सुलझाने के लिये ताकत की बलबुते पर जबरदस्ती या घुसपैठ का रास्ता ना अपनाए, इन शब्दों में अमरिका ने चीन को सूचित किया है|

अमरिका और चीन की रक्षा और विदेश मंत्रीयों की बैठक वॉशिंग्टन में शुरू हुई है| इस बैठक में दोनों देशों से आक्रामक रवैया अपनाया जाने की आशंका जताई जा रही है| अमरिका के विदेश और रक्षा विभाग ने घोषित किये हुए निवेदन में इस आशंका का समर्थन हो रहा है|

चीन ने साऊथ चायना सी के विवादित क्षेत्र में कृत्रिम बेट का निर्माण किया है और वहां पर लष्करी तैनाती की है| इस में ‘वायजे-१२ बी’ जैसे क्रूज मिसाईल, ‘एचक्यू-९बी’ मिसाईल का भी समावेश है| ‘वायजे-१२’ मिसाईल की मारक क्षमता ४०० से ५०० किलोमीटर है| साऊथ चायना सी से गुजरने वाले जहाजों को सहजता से लक्ष्य करने के लिये यह मिसाईल सक्षम है| एचक्यू-९ बी मिसाईल विमान विरोधी प्रक्षेपास्त्र के तौर पर पहचाने जाते है|

अमरिका से चीन को इसी प्रक्षेपास्त्रों को लेकर चेतावनी दी जा रही है, तभी साऊथ चायना सी में अमरिकी युद्धपोतों की हो रही गश्त को लेकर चीन ने भी अमरिका को इस क्षेत्र में अपने युद्धपोत ना भेजे, एसा कहा है| इस की जानकारी सूत्रों ने दी है|

तैवानी नौसेना के बेडे में पनडुब्बी विरोधी युद्धपोत शामिल

तैपेई  -चीन ने कितना भी लष्करी दबाव बढाने की कोशिश की तो भी तैवान एक इंच भी पिछे नही हटेगा, यह ऐलान तैवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग वेन इन्होंने किया है| चीन के साथ बढ रहे लष्करी तनाव की पृष्ठभुमि पर तैवान की नौसेना के बेडे में अमरिकन बनावट की दो पनडुब्बी विरोधी युद्धपोत शामिल हुई है| इस अवसर पर राष्ट्राध्यक्ष त्साई इन्होंने चीन को चेतावनी दी है, ऐसा दावा किया जा रहा है|

अमरिका और तैवान के लष्करी सहयोग पर चीन कडा विरोध कर रहा है| अमरिका के साथ इस सहयोग के बावजूद तैवान को चीन से कोई भी बचा नही सकता, ऐसी चेतावनी चीन की लष्करी अधिकारीने दी थी| इस के साथ ही तैवान ने चीन के विरोध में शुरू गतिविधियां रोकी नही तो, उसे कडे परिणामों को भुगतना होगा, ऐसी चेतावनी भी चीन ने दी थी| चीन की इस चेतावनी को तैवान ने वैसे ही कडे शब्दों में जवाब दिया है| तैवान ने अमरिका से ‘पेरी’ श्रेणी की प्रक्षेपास्त्रों से लैस दो विध्वंसक युद्धपोत खरिदी है| चीन की पनडुब्बीयों को लक्ष्य करने के लिये तैवान ने अमरिका से यह युद्धपोतों की खरिदी की है, ऐसा कहा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.