‘विलफुल डिफॉल्टर’ विजय मल्ल्या ब्रिटन में गिरफ्तार; कुछ ही घंटों में ज़मानत पर रिहाई

लंडन, दि. १८ : भारतीय बैंको का हजारों करोड़ों का क़र्जा डूबोकर ब्रिटन में पलायन करनेवाले ‘दिवालिया’ उद्योजक विजय मल्ल्या को मंगलवार के दिन ब्रिटन में गिरफ़्तार किया गया| राजधानी लंडन के एक पुलिस स्टेशन में स्कॉटलैंड यार्ड ने मल्ल्या को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गयी है| गिरफ्तारी के बाद कुछ ही घंटो बाद लंडन के न्यायालय ने मल्ल्या की ज़मानत मंज़ूर करके उन्हें रिहा करने की जानकारी वकील ने दी| मल्ल्या को हुई गिरफ्तारी भारतीय यंत्रणाओं की सूचना पर हुई है, ऐसा कहा जाता है|

विजय मल्ल्या‘स्कॉटलैंड के ‘एक्स्ट्राडिशन युनिट’ के अधिकारियों ने सुबह विजय मल्ल्या को वॉरंट के साथ गिरफ़्तार किया| मल्ल्या पर लगाये गये धोखाधड़ी के आरोपों के मामले में भारतीय एजन्सियों द्वारा दी गई पर यह गिरफ्तारी हुई है| मल्ल्या की सेंट्रल लंडन पुलिस स्टेशन में गिरफ्तारी हुई’ ऐसी जानकारी स्कॉटलैंड यार्ड ने दी है| गिरफ्तारी के बाद मल्ल्या को लंडन में ‘वेस्टमिन्सटर मॅजिस्ट्रेट कोर्ट’ में लाया गया|

लंडन के न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद मल्ल्या को सशर्त ज़मानत मंजूर की गयी| जमानत के बाद मल्ल्या की रिहाई होने की जानकारी उनके वकील ने दी है| विजय मल्ल्या ने, ‘यह घटना विशेष नहीं है, भारतीय मीडिया ने सनसनी पैदा करने की कोशिश की है’ ऐसी आलोचना की है|

विजय मल्ल्या ने भारत के करीब १७ बैंकों का ९ हजार करोड़ से ज़्यादा कर्जा डूबोया है| इस मामले में भारतीय बैंकों और एजन्सियों ने कार्रवाई शुरू करने के बाद मल्ल्या देश से भाग गये थे| उनके ऊपर कर्ज डूबोने के मामले में कई गुनाह दाखिल हुए हैं| भारत सरकार ने ब्रिटन से मल्ल्या का प्रत्यार्पण करने की माँग की है और इस संदर्भ में बातचीत क़ामयाब हुई है, ऐसा कहा जाता है| कर्ज डूबोने के मामले में भारतीय एजन्सियों ने आक्रामक कार्रवाई करके मल्ल्या की प्रॉपर्टी ज़ब़्त की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.