ब्रिटेन में जनवरी २०२२ तक ‘लॉकडाउन’ रहने के आसार – रशियन समाचार चैनल की जानकारी

britain-lockdown-2022लंदन – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने कुछ हफ्ते पहले ही ‘लॉकडाउन’ के नियम शिथिल किए। साथ ही अगले दो महीनों में सभी नियम हटाए जाएंगे, यह ऐलान भी ब्रिटीश सरकार ने किया। लेकिन, दो दिन पहले ही ब्रिटेन सरकार ने जारी किए निविदाओं के अनुसार अब जनवरी २०२२ तक देश में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार रह सकती है। रशिया के शीर्ष समाचार चैनल ने यह खबर जारी की है।

२६ अप्रैल के दिन ब्रिटेन सरकार ने ६० नए ‘कोविड मार्शल्स’ के लिए निविदा जारी की थी। ब्रिटेन की सुरक्षा यंत्रणा, कानून और सुव्यवस्था की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए यह कोविड मार्शल्स सहायक हो रहे हैं। बीते वर्ष अक्तुबर से कोविड मार्शल्स का सहायक के तौर पर इस्तेमाल शुरू किया गया है। इस वजह से ब्रिटेन की सुरक्षा यंत्रणा का भार काफी मात्रा में कम होने का दावा किया जा रहा है। इन कोविड मार्शल्स को कानूनन मंजूरी नहीं दी गई है, फिर भी उन्हें प्रदान किए गए अधिकारों को सभी स्तरों पर मंजूरी प्राप्त है।

britain-lockdown-2022इसके लिए जारी की गई निविदा के अनुसार जुलाई २०२१ से जनवरी २०२२ के सात महीने में कोविड मार्शल की ज़रूरत पड़ेगी, ऐसा रशियन समाचार चैनल ने कहा है। दो हफ्ते पहले ही ब्रिटेन ने लॉकडाउन के नियम शिथिल करने का ऐलान किया।

१२ अप्रैल से दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। लेकिन, १७ मई तक बड़ी-बड़ी सभाएं या समारोहों पर पाबंदी कायम रहेगी। २१ जून तक ब्रिटेन सरकार सभी नियम हटाएगी। ऐसी स्थिति में रशियन समाचार चैनल ने प्रसिद्ध की हुई यह खबर ध्यान आकर्षित कर रही है। ब्रिटेन सरकार ने अभी इस खबर का संज्ञान नहीं लिया है। लेकिन, ब्रिटेन में स्थित प्रसिद्ध बिग बेन और ब्रिटिश संसद के एलिज़ाबेथ टॉवर खोलने के समय में बदलाव किया गया है। बीते कुछ वर्षों से बिग बेन और टॉवर मरम्मत के लिए बंद रखे गए थे। इस वर्ष में ही यह दोनों स्थान जनता के लिए दोबारा शुरू करने का तय हुआ था। लेकिन, कोरोना के कारण इस काम में देरी होने की बात कही जा रही है। यह दोनों स्थान भी वर्ष २०२२ तक खोले जाएंगे, यह जानकारी ब्रिटीश माध्यम प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.