ब्राझील के राष्ट्राध्यक्ष का लॉकडाऊन के लिए विरोध

साओ पावलो, दि. ३० (वृत्तसंस्था)- अब तक कोरोनावायरस ने ब्राझील में ९२ लोगों की जानें ली हैं; वहीं, ब्राझील में ३४०० लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अन्य देशों के अनुभव पर ग़ौर करके ब्राझील की सरकार तत्काल देशव्यापी लॉकडाऊन घोषित करें, ऐसी माँग इस देश में की जा रही है। लेकिन ब्राझील के राष्ट्राध्यक्ष जेर बोल्सोनारो इस माँग को मान्य करने के लिए तैयार नहीं; उल्ता लॉकडाऊन से बहुत बड़ा आर्थिक संकट टूट पड़ेगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो का कहना है। इसीलिए खुद बज़ार जाकर राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो ने उसके व्हिडिओज् सोशल मीडिया पर शेअर किए हैं।

ब्राझील में लॉकडाऊन घोषित किया, तो अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जायेगी, ऐसा डर राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो को सता रहा है। इस कारण राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो देश में “ब्राझील कान्ट स्टॉप” यह मुहिम चलाकर देशवासियों का मनोधैर्य बढ़ा रहे हैं। रविवार को राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो ब्राझिलीयास्थित मार्केट गये। यहाँ पर उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की और कोरोनावायरस से ना डरते हुए, उचित एहतियात बरतकर अपना काम करने की सलाह दी। इसके व्हिडिओज् प्रकाशित हुए हैं।

गत कुछ दिनों से ब्राझील में कोरोनावायरस का संक्रमण तेज़ी से फ़ैल रहा होकर मरीज़ों की संख्या दिनबदिन बढ़ती चली जा रही है। ऐसे संगीन हालातों में भी राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो देश में लॉकडाऊन लागू न करने की भूमिका पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार को राष्ट्राध्यक्ष ने देश को संबोधित करते हुए किये भाषण में, “कुछ लोग कोरोना से मर जायेंगे, लेकिन उसके लिए अर्थव्यवस्था को बंद नहीं किया जा सकता” ऐसा धक्कादायक विधान किया था। साथ ही, ब्राझील में कोरोनावायरस से मरनेवालों की संख्या बढ़चढ़ाकर बतायी जा रही है, ऐसा आरोप उन्होंने किया।

लेकिन उनकी इस भूमिका का ब्राझील जे २६ प्रांतों के गव्हर्नरों ने अत्यधिक विरोध किया होकर, उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और मंड़ियाँ बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही, अर्थव्यवस्था की ढाल बनाकर ब्राझील के राष्ट्राध्यक्ष जनता की जान से खेल रहे होने की आलोचना विरोधकों द्वारा की जा रही है। जिस देश ने लॉकडाऊन करने के लिए देर की, उन देशों में कोरोनावायरस का संक्रमण मौत ने हाहाकार किया है, इसपर विरोधक ग़ौर फ़रमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.