नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकी हमले में १८ की मौत

अबूजा – बोको हराम के आतंकियों ने नाइजीरिया में किए आतंकी हमले में १८ लोग मारे गए हैं। नाइजीरिया की सीमा के निकट बोर्नो प्रांत के कामगारों पर आतंकियों ने हमला किया। इस महीने में बोको हराम ने नाइजीरिया में किया यह दूसरा हमला है।

नाइजीरिया के ईशान कोण में स्थित बोर्नो प्रांत के दमासाक क्षेत्र में बोको हराम के आतंकियों ने यह हमला किया। नायजर की सीमा के करीब ‘लेक छाड’ नामक तालाब के करीब खेती कर रहे मज़दूरों को आतंकियों ने लक्ष्य किया। स्थानीय माध्यमों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार मोटर कार से पहुँचे बोको हराम के आतंकियों ने गांववालों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में जान का नुकसान हुआ होगा, ऐसी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, गवर्नर बाबागाना ज़ुलूम ने आतंकियों के हमले में १८ लोग मारे गए और २१ घायल होने की जानकारी प्रदान की है।

बोको हराम की इस कार्रवाई के बाद नाइजीरिया की सेना ने बोर्नो और करीबी इलाके में लष्करी एवं हवाई कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के दौरान आतंकियों को ढ़ेर करने के अलावा उनके आश्रयस्थान नष्ट करने में कामयाबी हासिल करने का दावा नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता मोहम्मद येरिमा ने किया। इस कार्रवाई में कितने आतंकी ढ़ेर हुए, यह जानकारी नाइजीरिया की सेना ने प्रदान नहीं की है।

बोको हराम के आतंकियों ने बीते हफ्ते भी नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में हमला किया था और इस दौरान ११ लोग मारे गए थे। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्रसंघ ने स्थापित शिविरों पर भी आतंकी हमले होने की खबरें प्राप्त हुई थीं। नाइजीरिया में बोको हराम के बढ़ रहे हमलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता व्यक्त की जा रही है। इस देश के संपर्कमंत्री डॉ.ईसा के इस आतंकी संगठन से ताल्लुकात होने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन, डॉ.ईसा ने यह आरोप ठुकराए हैं।

बोको हराम के आतंकियों ने वर्ष २००९ से ही नाइजीरिया के साथ ही पड़ोस के नायजर, छाड़, कैमेरून देशों में बड़ी मात्रा में खूनखराबा किया है। इस दौरान ३० हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं और ३० लाख से अधिक विस्थापित होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.