बायडेन के कमज़ोर नेतृत्व का अमरीका के भविष्य पर विपरीत असर होगा

– संयुक्त राष्ट्रसंघ के पूर्व राजदूत निक्की हैले की आलोचना

वॉशिंग्टन – ‘अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को चीन की आलोचना करने की ज़रूरत महसूस नहीं होती। चीन विश्‍व में सबसे ताकतवर देश होने की कोशिश कर रहा है, इसके अलावा यह देश खुलेआम उइगरवंशियों का संहार कर रहा है। बायडेन के ऐसे कमज़ोर नेतृत्व का अमरीका के भविष्य पर विपरीत असर होगा’, ऐसी तीखी आलोचना संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की पूर्व राजदूत निक्की हैले ने की है। अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अलास्का में चीन के साथ हुई बैठक के मुद्दे पर बायडेन प्रशासन को लक्ष्य किया है।

बायडेन के कमज़ोर नेतृत्व का अमरीका के भविष्य पर विपरीत असर होगा - संयुक्त राष्ट्रसंघ के पूर्व राजदूत निक्की हैले की आलोचनाअमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के विरोध में लागातार आक्रामक भूमिका अपनाई थी। साउथ चायना सी, तैवान, उइगरवंशी, तिब्बत, ५ जी, जासूसी जैसे कई मुद्दों पर ट्रम्प प्रशासन ने चीन के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। लेकिन, जनवरी में बायडेन ने पदभार संभालने के बाद कार्रवाई की तीव्रता कम करने की बात सामने आ रही थी। रशिया के विरोध में एक के बाद एक प्रतिबंध लगानेवाले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने चीन के मुद्दे पर सौम्य नीति अपनाई। उइगरवंशियों के मुद्दे पर बायडेन ने चीन का पक्ष उठानेवाली विवादित भूमिका अपनाई।

कुछ दिन पहले एक वार्तापरिषद में बायडेन ने चीन के मुद्दे पर बयान किया था। ‘विश्‍व का नेतृत्व कर रहा सबसे धनिक और ताकतवर देश बनना ही चीन का उद्देश्‍य है। इस उद्देश्‍य पर हम चीन की आलोचना नहीं करेंगे’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कहा था। बायडेन की इस भूमिका पर रिपब्लिकन पार्टी ने उन्हें लगातार लक्ष्य करना शुरू किया है और हैले ने की हुई आलोचना भी इसी का हिस्सा साबित होती है।

बायडेन के कमज़ोर नेतृत्व का अमरीका के भविष्य पर विपरीत असर होगा - संयुक्त राष्ट्रसंघ के पूर्व राजदूत निक्की हैले की आलोचनानिक्की हैले ने बीते महीने ही उइगरों के नरसंहार पर आक्रामक भूमिका अपनाते हुए यह माँग भी की थी कि, अमरीका वर्ष २०२२ में चीन में होनेवाले विंटर ऑलिंपिक में बिल्कुल शामिल ना हो। अमरीका की पूर्व राजदूत हैले ने अमरिकी वृत्तसंस्था के लिए लिखे एक लेख में हिटलर और चीन की जिनपिंग हुकूमत की तुलना भी की थी।

निक्की हैले के बाद अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बायडेन प्रशासन को चीन के मुद्दे पर फटकार लगाई है। अमरीका और चीन की अलास्का में कुछ दिन पहले राजनीतिक बैठक हुई थी। इस बैठक में अमरीका और चीन के नेताओं में जोरदार जुबानी टकराव होने की खबर प्राप्त हुई थी। इस दौरान चीन के नेताओं ने अमरीका का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे, यह बात ड़टकर कहते हुए आलोचना की थी।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर अपने दल पर हुई ऐसी आलोचना हम बर्दाश्‍त नहीं करते, यह इशारा भी ट्रम्प ने दिया था। अलास्का में हुई बैठक में चीन ने अमरीका के नेताओं को सुनाना बायडेन प्रशासन के लिए बड़ी मानहानी की घटना साबित होती है, इस ओर भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने ध्यान आकर्षित किया। हम बायडेन के स्थान पर होते तो इस मुद्दे पर चीन पर जोरदार प्रतिबंध लगाते, यह बयान भी ट्रम्प ने किया। साथ ही अपने कार्यकाल में चीन के साथ हुई बैठकों में इस तरह की घटना कभी भी नहीं हुई थी, इसकी याद भी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.