केरी-झरिफ मुलाकात से भी अधिक खतरनाक बायडेन की ईरान विषयक भूमिका – अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री माईक पॉम्पिओ

वॉशिंग्टन – डोनाल्ड ट्रम्प अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष थे, तब जॉन केरी ने अपनी मर्यादा लाँघकर ईरान के विदेश मंत्री से की हुई मुलाकात यह अमरीका विरोधी थी। केरी-झरिफ मुलाक़ात अमरीका की ईरानी विषयक नीतियों को झटका देने वाली थी। लेकिन अमरीका के वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ईरान का परमाणु समझौता पुनर्जिवित करने के लिए शुरू कीं हुईं गतिविधियाँ, बायडेन की योजनाएँ उससे अधिक खतरनाक है। अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री माईक पॉम्पिओ ने अमरिकी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए यह चेतावनी दी।

kerry-zarif-bidenअमरीका के तत्कालिन राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सन २०१८ में ईरान के साथ के परमाणु समझौते से किनारा किया था। उसी के साथ, अधिक से अधिक सख्त प्रतिबंध लगाकर, ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की कोशिशें शुरू कीं थीं। लेकिन पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा के कार्यकाल में विदेश मंत्री रहे जॉन केरी ने ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ से मुलाकात की थी। इसके लिए कैरी ने ट्रम्प के प्रशासन की अथवा अमरिकी कॉंग्रेस की अनुमति नहीं ली थी। इस मामले में ट्रम्प प्रशासन के पूर्व अधिकारी तथा अमरीका में पनाह लेनेवाले ईरानी शरणार्थियों ने भी केरी की जोरदार आलोचना शुरू की है। केरी-झरिफ मुलाकात यह अमरीकाविरोधी थी, ऐसे आरोप किए जा रहे हैं।

kerry-zarif-bidenलेकिन केरी-झरिफ की मुलाकात से भी, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन कि ईरान विषयक नीति अमरीका और मित्र देशों के लिए अधिक खतरनाक है, ऐसा अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री पॉम्पिओ ने कहा। यदि परमाणु समझौता पुनर्जिवित किया, तो ईरान का परमाणु अस्त्रसिद्धता का मार्ग आसान होगा, इस पर पॉम्पिओ ने गौर फरमाया। वहीं, ‘इससे पहले सन २०१५ में परमाणु समझौता होने के बाद ईरान को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहूलियतें, पैसा इनकी आपूर्ति की गई थी और अधिकार भी दिए गए थे। लेकिन उसका क्या फायदा हुआ? इस समझौते के बाद क्षेत्र में आतंकवादी हमले अधिक बढ़े, ईरान अधिक आक्रामक हुआ और इस समझौते के कारण अमरीका ने खाड़ी देश के अपने मित्र देशों को भी गँवाया’, इसकी याद पॉम्पिओ ने करा दी।

‘अभी भी बायडेन प्रशासन, अमरीका के लिए खतरनाक होने वाली ईरान की अत्याचारी हुकूमत, तानाशाह इनकी खुशामद करने की तैयारी में लगा है’, ऐसी आलोचना पॉम्पिओ ने की। लेकिन इसकी अपेक्षा, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के बारे में अपनाई हुई आक्रामक प्रतिबंधों की भूमिका राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अपनायें, ऐसा आवाहन अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.