विश्‍वासघात करनेवाले जॉन केरी इस्तीफा दे दें – अमरिकी सिनेटर्स की ज़ोरदार माँग

john-kerry-resignationवॉशिंग्टन – ‘जब कभी भी जॉन केरी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं, तब अमरीका के शत्रु देश चीन और ईरान बेहद खुश होते हैं, यह सामने आया है। क्योंकि केरी को अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल करना है, यह इन दो देशों को पूरी तरह ज्ञात हो चुका है’, ऐसी तीखी आलोचना सिनेटर डॅन सुलिवन ने की। ये गंभीर आरोप करके सुलिवन ने ठेंठ जॉन केरी के इस्तीफे की माँग की है। सिनेटर सुलिवन की तरह ही अमरीका की संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त पूर्व राजदूत निक्की हेली तथा अन्य सिनेटर्स ने भी केरी के इस्तीफे की माँग पर ज़ोर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री के लीक हुए ‘ऑडिओ टेप’ के कारण केरी समेत बायडेन प्रशासन मुश्किल में फँसा है।

दो दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ का ऑडिओ टेप माध्यमों में जारी हुआ। इस टेप में झरिफ ने, ईरान की तानाशाही, कासेम सुलेमानी तथा केरी के साथ हुआ संभाषण और इस्रायल इनके बारे में बहुत ही विवादास्पद संवेदनशील बयान किए हैं। इस ऑडियो टेप के कारण ईरान में उथल-पुथल मची होकर, राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने उसकी जाँच के आदेश दिए हैं। वहीं, केरी और इस्रायल के संदर्भ में इस टेप में होनेवाले उल्लेख के कारण अमरिका की राजनीति में बवाल मचा है।

john-kerry-resignationबराक ओबामा जब राष्ट्राध्यक्ष थे, तब जॉन केरी अमरीका के विदेश मंत्री थे। उसी दौर में ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए केरी ने झरिफ के साथ मुलाकातें कीं थीं। ऐसी ही एक मुलाकात में केरी ने, इस्रायल सिरिया स्थित ईरान के स्थानों पर कर रहे हमलों की जानकारी दी, ऐसा झरिफ का बयान इस टेप में रेकॉर्ड हुआ है।

केरी फिलहाल बायडेन के प्रशासन में पर्यावरण मंत्री है। इस कारण झरिफ के इन बयानों की गूंजें अमरीका में सुनाई दीं होकर, रिपब्लिकन पार्टी के सिनेटर्स ने जॉन केरी के इस्तीफे की माँग की है। ‘आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक होनेवाले ईरान को यह गोपनीय जानकारी सप्लाई करके केरी ने, अमरीका का सबसे बड़ा सहयोगी देश होनेवाले इस्रायल की पीठ में खंजर भोंका है। यह हीन स्तर पर का कृत्य होकर, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और जॉन केरी को इसका जवाब देना ही पड़ेगा’, ऐसी तीखी आलोचना अमेरिका की पूर्व राजदूत निकी हॅले ने की।

john-kerry-resignationसुलिवन, हॅले की तरह ही रिपब्लिकन पार्टी के सिनेटर माईक गॅलाघेर ने भी, केरी ने इस्रायल संबंधित गोपनीय जानकारी की आपूर्ति ईरान को करके सबसे निंदनीय काम किया है, ऐसी आलोचना की। पिछले दो महीने में दूसरी बार केरी के इस्तीफे की माँग हुई है। इससे पहले भी ट्रम्प के प्रशासन ने केरी पर यह आरोप किया था कि वे अमरिकी प्रशासन के विरोध में जाकर ईरान के साथ भाईचारा स्थापित कर रहे हैं।

केरी ने उनपर किए जानेवाले ये गंभीर आरोप ठुकराए हैं। वहीं, इस टेप की सत्यता की जाँच-पड़ताल किए बिना उसपर कुछ भी बयान करना उचित नहीं होगा, ऐसी भूमिका बायडेन प्रशासन ने अपनाई है। ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए उत्सुक होनेवाले बायडेन प्रशासन पर रिपब्लिकन नेता, इस्रायल और अरब देशों में से आलोचना शुरू हुई है। इस कारण बायडेन प्रशासन पर होनेवाला दबाव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.