‘पाकिस्तान बलुचिस्तान में वंशसंहार कर रहा है’ : बलुच नेताओं का इल्ज़ाम

क्वेट्टा/नयी दिल्ली, दि. ३१ (वृत्तसंस्था) – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, स्वतंत्रता दिन के अपने भाषण में बलुचिस्तान का ज़िक्र करने के बाद पाकिस्तानी लष्कर की ओर से बलुच जनता पर बड़े ज़ुल्म ढ़ाये जा रहे हैं| बलुच जनता के खिलाफ़ पाकिस्तानी सेना रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रही है और यहाँ पानी में जहरीले रसायन डालकर कई लोगों को मारा जा रहा है| इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान बलुचिस्तान में वंशसंहार कर रहा है और इसकी ओर आंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी ध्यान दें| साथ ही, भारत से बलुचिस्तान को काफ़ी उम्मीदें हैं’ ऐसा बलुच नेताओं ने कहा|

बलुचिस्तान में वंशसंहार‘पिछले सात दशकों से बलुच जनता पाकिस्तान सरकार द्वारा किये जा रहे जुल्मों को बर्दाश्त कर रही है| भारत ने बलुचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाने के बाद, यहाँ पर तो मानो जुल्मों की त्सुनामी आयी है’ ऐसा इल्ज़ाम बलुच नेता नायला कादरी ने लगाया है| ‘पिछले कुछ दिनों से हररोज़ सौ से अधिक लोगों का क़त्ल किया जा रहा है| लष्कर द्वारा रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है और हमारे मासूम बच्चें मारे जा रहे हैं’ ऐसा कहते हुए कादरी ने पाकिस्तान बलुचिस्तान में कर रहे जुल्मों का मसला दुनिया के सामने रखा है|

फिलहाल बलुचिस्तान में मीडिया पर पाबंदी है| सेना द्वारा किये जा रहें ज़ुल्मों की ख़बरें बाहर तक ना पहुँचें, इसके एहतियात बरते जा रहे हैं| बलुचिस्तान में सेना भारी मात्रा में जुल्म ढ़ा रही है, इसके सबूत अपने पास होने का दावा कादरी ने किया|

बलुचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की नई त्सुनामी के बारे में अन्य बलुच नेताओं ने भी गंभीर इल्ज़ाम पाकिस्तान पर लगाए हैं| बलुचिस्तान के शाही परिवार के वंशज ‘खान ऑफ कलात’ मीर सुलेमान दाऊद जान अहमदेझी ने भी, पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे जुल्मों पर दुनिया ने ग़ौर करना चाहिए, ऐसा कहा| साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बलुचिस्तानविषयक भूमिका का स्वागत किया है| बलुच जनता, भारत और अन्य देश भी पाकिस्तान-पुरस्कृत आतंकवाद की चपेट में आये हैं| इन सभी देशों ने एकसाथ आना चाहिए, ऐसा ‘खान ऑफ कलात’ ने कहा| ‘बलुचिस्तान को भारत की ओर से काफ़ी उम्मीद है, भारत बलुचिस्तान के लिए बहुत कुछ कर सकता है’ ऐसा विश्‍वास भी मीर सुलेमान ने जताया है|

इसी दौरान बलुचिस्तान में कई इलाकों में पाकिस्तान के खिलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं| मंगलवार को भी बलुचिस्तान के अवरान ज़िले के कोवला इलाक़े में बड़े तौर पर प्रदर्शन किए गए| इस प्रदर्शन में महिलाएँ भी बड़ी संख्या में शामिल हुई थीं| पाकिस्तानी सेना द्वारा पिछले कुछ दिनों से जारी कार्रवाई के खिलाफ़ यह प्रदर्शन किये गए| बलुचिस्तान के डेरा बुग्ती समेत अन्य इलाकों में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन किए गए, ऐसी ख़बरें हैं| बलुच प्रदर्शनकारी, सेना द्वारा की जानेवाली अमानुष कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और बलुचिस्तान में चीन की दख़लअंदाज़ी के खिलाफ़ नारे दे रहे हैं|

बलुचिस्तान में वंशसंहार की खबरे कुछ ट्विट के माध्यम से :

 

 

बलुचिस्तान विषयक और भी समाचार यहा पढीए।

Read this news in English Visit Here

Leave a Reply

Your email address will not be published.