इराक के करबाला में सेना की कार्रवाई में १८ प्रदर्शनकारियों की मौत – राजधानी बगदाद में कर्फ्यु जारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बगदाद – दक्षिणी इराक के करबला शहर में सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में सेना ने की कार्रवाई में १८ लोगों की मौत हुई है और ८६५ लोग जख्मीं हुए है| पिछले महीने से इराकी सुरक्षा यंत्रणा ने की कार्रवाई में कम से कम २५० लोग मारे गए है, यह दावा मानव अधिकार संगठन कर रही है| वही, इराक की महदी सरकार ने अपनी मांगे नजरअंदाज करने का आरोप प्रदर्शनकारी कर रहे है|

प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी की सरकार के विरोध में इराकी जनता ने शुरू किए प्रदर्शन लगातार पांचवे सप्ताह में भी कायम है| महदी की सरकार सबसे अधिक भ्रष्ट होने का आरोप प्रदर्शनकारी कर रहे है| ईरान के नियंत्रण में काम कर रही महदी सरकार की वजह से इराक में बेरोजगारी बढ रही है और नागरी सुविधा टुट चुकी है| साथ ही इराक में ईरान और ईरान से जुडे गुटों का प्रभाव बढ रहा है, यह आरोप भी प्रदर्शनकारी कर रहे है| 

इसी पृष्ठभूमि पर महदी सरकार इस्तिफा दे, यह मांग यह प्रदर्शनकारी कर रहे थे| पर, यह मांग ठुकराकर प्रधानमंत्री महदी ने प्रदर्शनकारियों पर ही गोली चलाने के आदेश जारी किए| सोमवार के दिन भी प्रदानमंत्री महदी के आदेश पर इराकी पुलिस ने करबला शहर में किए गोलीबारी में १८ प्रदर्शनकारी मारे गए| इस सप्ताह में सीर्फ करबला शहर में ७२ प्रदर्शनकारी मारे गए है, यह दावा हो रहा है| वही, इस महीने के पहले दो सप्ताह में डेढ सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों की बलि गई थी|

करबला शहर में लगाए कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई, यह दावा इराकी यंत्रणा कर रही है| वही, करबला शहर में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद इराक सरकार ने राजधानी बगदाद में कर्फ्यू लगाया है| पिछले महीने से इराक सरकार ने बगदाद में लगाया यह तिसरा कर्फ्यू था| करबला में हुई कारवाई की गुंज बगदाद में भी सुनाई देगी, इस डर से प्रधानमंत्री महदी ने यह कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है, यह दावा हो रहा है|

इसी बीच इन प्रदर्शनों के कारण इराक की सियासत में ईरान हस्तक्षेप कर रहा है, यह आरोप जोर पकड रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.